हज यात्रा 2023 की उडान

150
हज यात्रा 2023 की उडान
हज यात्रा 2023 की उडान

हज यात्रा 2023 की 14 वी 15 वी एवं 16 वी उडान रवाना।

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ। हज 2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से चौदहवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3867 दिनांक 27.05.2023 को 297 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय प्रातः 08ः30 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गयी। इस उड़ान से 168 पुरुष व 129 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक बलरामपुर जिले के 89, कानपुर नगर के 54. लखनऊ के 48 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से चार खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) अफजाल अहमद बाराबंकी, अब्दुल वाहिद सिद्धार्थनगर, माजिद हसन बरेली व सैयद अताउर्रहमान लखनऊ के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं।पंद्रहवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3891 दिनांक 27.05.2023 को 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय दिन में 12ः00 बजे रवाना हो गयी। इस उड़ान से 166 पुरुष व 132 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक लखीमपुर खीरी जिले के 118 व श्रावस्ती के 89 हज यात्री गये हैं।


सोलहवीं उड़ान संख्या एस०बी० 3899 से 288 हज यात्री रात्रि 09ः05 बजे रवाना होंगे। इस उड़ान में 149 पुरुष व 139 महिलाएं सम्मिलित हैं जिसमें सबसे अधिक सुल्तानपुर जिल के 222 व शाहजहाँपुर के 35 हज यात्री हैं। अब तक लखनऊ से 4688 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। दिल्ली उड़ान स्थल से आज दिनांक 27.05.2023 को उड़ान संख्या एस0वी03773 से उत्तर प्रदेश के 231 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 118 पुरुष व 113 महिलाएं हैं, सबसे अधिक 219 हज यात्री बिजनौर जिले के गए। दिल्ली से उड़ान संख्या एस0वी03741 से 87 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 41 पुरुष व 46 महिलाएं रवाना हुए।

उड़ान संख्या एस0वी03783 से 357 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 177 पुरुष व 180 महिलाएं व सबसे अधिक सम्भल जिले के 322 हज यात्री गए। दिल्ली से उड़ान संख्या एस0वी03759 से 295 हज यात्री रवाना होंगे जिसमें 152 पुरुष व 143 महिलाएं व सबसे अधिक मुरादाबाद के 166 व सम्भल जिले के 129 हज यात्री सम्मिलित हैं। उड़ान संख्या एस0वी03775 से 214 हज यात्री रवाना होंगे जिसमें 109 पुरुष व 105 महिलाएं व सबसे अधिक मुरादाबाद के 212 हज यात्री सम्मिलित हैं। अब तक उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 5964 हज यात्री व उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 10652 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।आगामी उड़ान के हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि वह अपना वीज़ा हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट से निकालकर अपने साथ उड़ान स्थल पर अवश्य लाएं। हज यात्रा 2023 की उडान