हिन्दू महासभा के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी रिहा

110

हिन्दू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी रिहालक्ष्मण टीला मुक्ति संकल्प यात्रा मामले में किये गये थे गिरफ्तार।प्रान्तीय कार्यालय में  कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को आज सुबह जेल से रिहा कर दिया। जेल के बाहर आते ही वहां मौजूद पार्टी के मौजूद पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार ढंग से स्वागत किया। ज्ञातव्य हो कि बीते 22 मई को हिन्दू महासभा की निकाली जाने वाली लक्ष्मण टीला संकल्प यात्रा के रद होने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को हिरासत में रखने के बाद जेल भेज दिया था। वहीं उनकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही गुडम्बा थाने के समक्ष हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। आज  रिहाई के वक्त अगवानी करने पहुंचे हिन्दू महासभा के वरिश्ठ पदाधिकारियों में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष डा.एम.के. अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, लखनऊ जिला युवक इकाई के अध्यक्ष अंषुमान त्रिवेदी, हिन्दूवादी नेता शिवपूजन दीक्षित, सिद्धार्थ दुबे-महामंत्री, महन्त योगेन्द्र दास, वरिश्ठ उपाध्यक्ष श्रीराम तिवारी, उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। जेल से बाहर आने के बाद सायं चार बजे कुर्सी रोड स्थित प्रान्तीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी का जोरदार ढंग से स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जहां काफी संख्या में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ हिन्दू महासभा की जिला महिला इकाई की अध्यक्ष डा. कुमुदलेखा सिंह, संगठन मंत्री पुष्पा मिश्रा, महामंत्री पद्मिनी सिंह, मंत्री अभिलाषा यादव, सुलेखा सिंह व ममता, उपाध्यक्ष नैना राजपूत, अनीता यादव, कामिनी, अनीता वर्मा व पार्वती सिंह एवं मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भी स्वागत करते हुये कहा है कि प्रदेष अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अगुवाई में हिन्दू महासभा और तेजी के साथ कार्य को आगे बढ़ायेगी।