खनन माफिया हाजी इकबाल का हिस्ट्रीशीटर बेटा गिरफ्तार

89

सहारनपुर खनन माफिया हाजी इकबाल का हिस्ट्रीशीटर बेटा मौ0 जावेद गिरफ्तार।

न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा खनन माफिया हाजी इकबाल के हिस्ट्रीशीटर बेटे को गिरफ्तार किया।सहारनपुर पुलिस द्वारा अवगत कराया गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह थाना मिर्जापुर के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 26.05.2022 को थाना मिर्जापुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 97/22 धारा 504/506/386 भादवि0 व मु0अ0स0 110/22 धारा 420/467/468/504/506/386 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त मौ0 जावेद पुत्र मौ0 इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेरपुर पेलो वाली पुलिया के पास से समय करीब 17.20 बजे काफी प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आभियुक्त थाना मिर्जापुर का प्रचलित B/5 क्लाश का हिस्ट्रीशीटर एंव माफिया किस्म का शातिर अपराधी है। इसके विरूध थाना मिर्जापुर व स्थानीय जनपद/राज्य में एक दर्जन से भी ज्यादा धोखाधडी/जालसाजी के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मौ0 जावेद पुत्र मौ0 इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर बताया गया।
अभियुक्त मौ0 जावेद का अपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं 246/17 धारा452/323/504/506/354/147/148/386/420/467/468/471/120 ipc थाना सदरबाजार स0पुर
2- मु0अ0स0 226/20 धारा 174ए भादवि
3- मु0अ0स0 52/18 धारा 147/148/149/353/504/506/447 ipc व 3(2)5 SC/ST Act व 7 सीएल एक्ट थाना मिर्जापुर
4- मु0अ0स0 65/18 धारा 403/447/506/120 बी भादवि थाना मिर्जापुर
5- मु0अ0स0 39/18 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना जनकपुरी
6- मु0अ0स0 165/18 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना मिर्जापुर
7- मु0अ0स0 177/19 धारा 420/504/506/467/468/471 भादवि
8- मु0अ0सं0 1409/17 धारा 420/468/477ए/471/120बी ipc व 629ए कम्पनी अधि0 1956 थाना गोमतीनगर लखनऊ
9- मु0अ0सं0 519/21 धारा 420/466/467/468/471/120 बी भादवि थाना बेहट
10- मु0अ0सं0 83/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मिर्जापुर
11- मु0अ0सं0 97/22 धारा 504/506/386 भादवि थाना मिर्जापुर जनपद स0पुर
12- मु0अ0सं0 101/22 धारा 504/506 भादवि व 3(2)5क SC/ST Act थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
13- मु0अ0स0 110/22 धारा 420/467/468/504/506/386 भादवि0 है ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय सहारनपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।