अगर सड़कें खामोश हो जाएं तो संसद आवारा हो जाएगी

223
डॉ.राममनोहर लोहिया जी की 113वीं जयंती
डॉ.राममनोहर लोहिया जी की 113वीं जयंती

समाजवादी पार्टी की ओर से आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में समाजवादी नेता एवं विचारक डॉ0 राममनोहर लोहिया जी की 113वीं जयंती सादगी से मनाई गई।
राजधानी लखनऊ में लोहिया पार्क, गोमती नगर में मुख्य कार्यक्रम हुआ जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि देश में खुशहाली समाजवादी रास्ते से ही आएगी। देश और समाज की समस्याओं का समाधान समाजवादी रास्ते से ही हो सकता है। डॉ0 राममनोहर लोहिया ने गैर-बराबरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लोगों को जागरूक किया।

अगर सड़कें खामोश हो जाएं तो संसद आवारा हो जाएगी।- डॉ. राम मनोहर लोहिया


अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग डॉ0 राममनोहर लोहिया की याद कर रहे हैं। उनके साथ हम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को भी याद करते हैं जिनका आज शहीद दिवस भी है।डॉ0 राममनोहर लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी लोग एक तरफ जहां पूंजीवादी व्यवस्था को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वहीं समाज में गरीब-अमीर के बीच खाई बढ़ रही हैं। ऐसे में समाजवादी आंदोलन की सबसे ज्यादा जरूरत है। डॉ0 राममनोहर लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। समाजवादी व्यवस्था, सम्पन्नता और बराबरी के रास्ते पर ले जाती है।

READ MORE-जातीय जनगणना कराने की मांग


अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू प्रेम की भाषा है। उर्दू भाईचारे की भाषा है। उर्दू भारतीय भाषा है। उर्दू ने गंगा जमुनी तहजीब और मिली जुली संस्कृति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज में नफ़रत का जह़र फैलाया है। लोगों को खास कर मुसलमान भाइयों को अपमानित किया है। भाजपा से कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा उर्दू की बात 2024 में वोट लेने के लिए कर रही है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर 17 बजट प्रस्तुत किये है, जनता आज भी महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। आलू, गेहूं, सरसों किसान आज बर्बाद हो गया है। भाजपा ने इनकी कोई मदद नहीं की है। भाजपा सरकार ने गन्ना की कीमत नहीं बढ़ाई। गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं किया है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा आरक्षण को खत्म कर रही है। भाजपा सरकार निजीकरण कर सरकारी नौकरियां समाप्त कर रही है। विधायक रविदास मेहरोत्रा ने डॉ0 राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।


डॉ0 राममनोहर लोहिया जी की जंयती के अवसर पर सर्वश्री नरेश उत्तम पटेल, अवधेश प्रसाद, स्वामी प्रसाद मौर्य, आर.के. चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, रविदास मेहरोत्रा, राजेन्द्र यादव, अरविन्द कुमार सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप, अनुराग यादव, मीरा वर्धन, पूजा शुक्ला, सी.एल. वर्मा, राज कुमार मिश्रा, विकास यादव, दीपक रंजन, जरीना उस्मानी, सुशील दीक्षित, मुकेश शुक्ला, ताराचंद, सर्वेश अम्बेडकर, मनोज यादव, जयसिंह जयंत, मोहम्मद एबाद, रामकरन निर्मल, शरद सरन, विजय सिंह, रामसागर, संजय सिंह, एस.के. राय, मनीष सिंह, पायल सिंह, सोनू कन्नौजिया, विदेश पाल सिंह, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र सिंह जीतू, अजय त्रिपाठी मुन्ना, राजवर्धन जाटव, अशोक देव, पासी जयवीर सिंह, मुक्ता सिंह, चिंता यादव, फ्रैंक हुजूर, सुरैया सिद्दीकी, अपर्णा सिंह, महेन्द्र यादव, राजबाला, विद्या यादव, गजेन्द्र मिश्रा, इसराम अली, इब्राहिम मंसूरी, कमरखान, शरद यादव, इकबाल खान, सरफराज, फिरोज खान, अरूण यादव, रामपाल यादव, किरन पाण्डेय, नीलम मिश्रा, शांति यादव, राधा रावत, कौशिल्या मौर्या, लक्ष्मी यादव, सर्वेश पाल, मनोज यादव, मनीषा साहा, सुधा यादव, दारा सिंह यादव, विनीता राजपूत, अशोक यादव, दिलीप कमलापुरी, वैभव मिश्र, डॉ0 प्रदीप पाण्डेय, अनिल यादव, बबलू खान, अवनीश कुमार यादव, फारूख प्रधान, जीतू कश्यप, अभिषेक यादव, फराज किदवाई, हिमांशु संघर्षी, सुमित राजभर, संदीप सैनी, शिब्बू रज्जाकी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। डॉ.राममनोहर लोहिया जी की 113वीं जयंती