प्रतापगढ़ में 01 करोड़ कीमत का अवैध गांजा बरामद

217

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक – 01.04.2021 थाना कोहड़ौर। लगभग 01 करोड़ कीमती 690 कि0ग्रा0 अवैध गांजा, एक अदद ट्रक कन्टेनर व एक अदद इनोवा क्रिस्टा कार के साथ 06 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोहड़ौर पुलिस व स्वाट टीम प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र कोहड़ौर के बिजेन्द्र मणि इण्टर कालेज के पास से एक अदद ट्रक कण्टेनर से 690 कि0गा्र0 गांजा व एक अदद इनोवा क्रिस्टा सहित 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

पंजीकृत अभियोग:-

मु0अ0सं0 53/21 धारा 420 भादवि व 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

  • मुकेश कुमार पुत्र बस्ती राम नि0 चिड़ासन थाना चिड़ाना जनपद झुनझुनू, राजस्थान।
  • सुशील यादव पुत्र उमाकान्त यादव नि0 ककोहिया थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
  • राकेश यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव नि0 खपड़हा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
  • संदीप कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह नि0 मनौता जाटान थाना कोपर जनपद झुनझुनू राजस्थान।
  • भजन दास पुत्र भक्ति कुमुद गोस्वामी नि0 राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
  • शैलेश यादव पुत्र राघव राम यादव नि0 खेमपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

प्रकाश में आये अभियुक्तों का विवरण:-

  • राजू यादव पुत्र माताफेर नि0 गौरा पूरे बदल थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़।
  • विवेक यादव उर्फ शीबू पुत्र राकेश यादव नि0 रमदेईया मजरे रसिकापुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

बरामदगी:-

  • 690 कि0ग्रा0 अवैध गांजा (अनुमानित कीमत )
  • एक अदद ट्रक कन्टेनर नं0 आरजे 18 जीबी 4115।
  • एक अदद इनोवा क्रिस्टा कार नं0 यूपी 62 बीई 6667।

पूछताछ का विवरणः-

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि भजनदास पुत्र पुत्र भक्ति कुमुद गोस्वामी नि0 राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा एजेंट का काम करता है तथा यह गांजा पांच हजार कि0गा्र0 के रेट से खरीद कर 14-15 हजार के रेट से बेचते है। राजू यादव पुत्र माताफेर यादव नि0 गौरापूरे बदल थाना फतनपुर को सप्लाई करने के लिए विशाखापत्तनम से लाया गया था। ट्रक कन्टेनर में कम्प्यूटर पार्ट के साथ उसके ऊपर 30 बोरियों में अवैध गांजा लादा गया था जो फतनपुर में राजू यादव के यहां माल गांजा उतार कर कुछ माल इनोवा में रखकर दूसरी जगह भेजते। भजनदास ने बताया कि मुझे खरीदने व बेचने में दोनों तरफ से कमीशन मिल जाता है। शैलेश यादव पुत्र राघव राम यादव नि0 खेमपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर ने बताया कि मैं इसका धन्धा करता हूं।

इससे पहले वर्ष 2020 में रानीगंज प्रतापगढ़ में गांजा के साथ पकड़ा गया था। इसमें मेरे अलावा सुशील यादव पुत्र उमाकान्त यादव नि0 ककोहिया थाना सिकरारा जनपद जौनपुर व राकेश यादव राकेश यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव नि0 खपड़हा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर का पैसा लगा है। हमलोगों के अलावा एक व्यक्ति और था, जिसका नाम विवेक यादव उर्फ शीबू यादव पुत्र राकेश यादव नि0 रमदेइया, रसिकापुर थाना सुजानगंज भी था। हम सभी लोग यह धन्धा करते हैं। विवेक यादव उर्फ शीबू फतनपुर के पहले मुगरा बादशाहपुर के क्षेत्र में पेसाब करने के लिए उतरा था कि शक होने पर कि हमलोगों का कोई पीछा कर रहा है तो हम लोग उसे छोड़कर बचने के लिए भाग रहे थे, कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

पुलिस टीम-

क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पाण्डेय, थाना कोहड़ौर, प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद, उ0नि0 मकसूद अहमद, उ0नि0 विरेन्द्र कुमार तिवारी, उ0नि0 कौशलपति यादव, उ0नि0 श्याम बिहारी सिंह, आरक्षी रवि सिंह, आरक्षी विवेक कुमार, आरक्षी विवेक प्रताप सिंह, आरक्षी चालक आशीष कुमार थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़।

प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, मु0आरक्षी तहसीलदार तिवारी, मु0आरक्षी सुरेश सिंह, मु0आरक्षी जाहिद खान, मु0आरक्षी पंकज दूबे, मु0आरक्षी महेन्द्र प्रताप, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी अरविन्द दूबे, आरक्षी जागिर सिंह, आरक्षी राजेन्द्र कुमार, आरक्षी सत्यम यादव, आरक्षी चालक मु0आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्वाट टीम प्रतापगढ़।