नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला एवं सशक्तिकरण दिवस

99
सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – आज धानी क्षेत्र में नेहरू युवा केन्द्र महराजगंज (उ० प्र) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केन्द्र महराजगंज की जिला युवा समन्वयक सुश्री सीमा पाण्डेय महोदया एवं लेखालिपिक श्री विरेन्द्र प्रताप सिंह जी के दिशानिर्देशन में और धानी ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक (एन०वाई०वी) दुर्गेश कुमार यादव एवं शीला यादव के नेतृत्व में नेहरू युवा मण्डल बरडाड़ के द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के १२५ वीं जयन्ती के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला एवं सशक्तिकरण दिवस मनाया गया।

इसमें महिलाओं जागरूक किया गया व शपथ ग्रहण भी कराया गया धानी ब्लाक की महिला एन०वाई०वी शीला यादव ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहां वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प डेस्क, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर-181, पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली परियोजना यू.पी.-112 के बारे में बताया कि वे डरें नहीं और किसी भी तरह की समस्या आने पर हेल्पलाइन का सहारा लें।

पुलिस फौरन उनकी मदद करेगी। महिला सुरक्षा को लेकर -प्रशासन गंभीर है इसलिए महिलाएं सतर्क रहें। किसी भी की परेशानी होने पर हेल्पलाइन से मदद मांगे। धानी ब्लाक के पुरूष एव०वाई०वी० दुर्गेश कुमार यादव ने बताया कि महिला का करे सम्मान तभी देश बनेगा महान महिलाओं के सशक़्तिकरण के लिए महिलाओं को शिक्षित होना एवं महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक है।

किसी भी प्रकार का शोषण होने पर अपने तथा दूसरे के सहयोग हेतु तत्काल टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करें व आसपास भी अन्य महिलाओं को उपरोक्त के संदर्भ में जागरूक करे। इस अवसर पर एन० वाई० वी दुर्गेश कुमार यादव एवं शीला यादव के साथ – साथ युवा मण्डल के विनय, विजय, शेषनाथ, कुलदीप, पिन्टू, शिवेन्दर, विपिन, संदीप, प्रदीप, आशीष, रविकान्त, मोनू, आदित्य अशोक यादव, मिथलेश, अतुल, अंगेश्वर यादव, वृजेश, आदित्य, पन्नेलाल, अरविन्द, जितेन्द्र, इत्यादि सदस्यगण उपस्थिति रहे।