देश में सर्वश्रेष्ठ रहा सी.एम.एस. छात्रों का आई.एस.सी. रिजल्ट

99

देश में सर्वश्रेष्ठ रहा सी.एम.एस. छात्रों का आई.एस.सी. रिजल्ट

40 छात्रों ने 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित करने का किया कारनामा ।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्रों ने आई.एस.सी. में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट प्राप्त कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। इस विद्यालय के 40 छात्रों ने आई.एस.सी. बोर्ड परिणाम में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित करने का कारनामा कर दिखाया है, जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। इसी संदर्भ में आज यहाँ सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में विद्यालय के संस्थापक व
प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के अभूतपूर्व परिणाम की जानकारी पत्रकारों को देते हुए कहा कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोन्टेसरी स्कूल सर्वश्रेष्ठ है।डा. गाँधी ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल 6153 छात्र आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परिणाम में शामिल हुए, जिसमें से 4439 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इन छात्रों में से 126 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। खास बात यह है कि सी.एम.एस. के 40 छात्रों ने 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। इसके अलावा, आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परिणाम में विद्यालय के 1909 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। शेष छात्रों ने भी अत्यन्त उच्च अंक अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम गौरव बढ़ाया है।


डा. गाँधी ने बताया कि आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परिणाम में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले 40 मेधावी छात्रों में अपुल रंजन, कुशाग्र शंकर सक्सेना, पार्थ द्विवेदी, रिशिका शुक्ला, शुभि कपूर, श्याम अग्रवाल, साद फुरकान, यासफीन सरहन, प्रभव खेड़ा, आदित्य चतुर्वेदी, अनिकेत कनौजिया, अनिन्दम चतुर्वेदी, भूमि मौर्या, दिव्यांशी वर्मा, कृष्णांशु पाण्डेय, मनीषा सिंह, प्रियंक यादव, संविका बंसल, सात्विक टेकरीवाल, सौभाग्य तिवारी,शगुन त्रिवेदी, वंशिका मित्तल, विशाल चौधरी, अनुकृति दत्ता, अस्मिता स्वप्निल, अथर्व शर्मा, प्रकृति टंडन, राधिका
गुप्ता, रिशिका तिवारी, संकल्प द्विवेदी, संस्कृति गौतम, शिंजनी कक्कड़, स्तुति उपाध्याय, सुमेधा रस्तोगी,सैयद मोहम्मद मुस्तफा, यश राज गुप्ता, देवेश अग्रवाल, मोहम्मद ताहा खान, शिवम सक्सेना एवं सचिन श्रीवास्तव प्रमुख हैं।इसी प्रकार, आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) बोर्ड परिणाम में 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में प्रियंका अरोड़ा (99.40 प्रतिशत), आदित्य सिंह (99.20 प्रतिशत), शुभांषी श्रीवास्तव (99.20 प्रतिशत), अभिज्ञान गोपाल भरतरिया (99 प्रतिशत) एवं अनन्या अग्रवाल (99 प्रतिशत) प्रमुख हैं।डा. गाँधी ने विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. शिक्षकों व प्रधानाचार्याओं को देतेहुए कहा कि सी.एम.एस. के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के अथिक प्रयास के कारण ही आज विद्यालय इस मुकाम पर पहुंचा है।