आई.टी.आई. प्रवेश पंजीकरण अन्तिम तिथि 29 अक्टूबर

151

राजकीय आई.टी.आई. के प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन 14 अक्टूबर, 2022 तथा निजी आई.टी.आई. के प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन 29 अक्टूबर, 2022 रात्रि 12 बजे तक अन्तिम तिथि निर्धारित।

लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र दिनांक 04 अक्टूबर, 2022 के द्वारा प्रवेश सत्र अगस्त, 2022 के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश अंतिम तिथि बढ़ाई गयी है। उक्त जानकारी देते हुए अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि शासनादेश में प्रदान की गयी व्यवस्था के अनुरूप रिक्त सीटों पर पूर्व पंजीकृत व नवीन अभ्यर्थियों के प्रवेश पंजीकरण वॉक-इन सिद्धान्त के अनुसार पूर्ण की जायेगी।

राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चतुर्थ चरण आवंटन व प्रवेश की समस्त कार्यवाही निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर प्रवेशित अभ्यार्थियों का विवरण ससमय एस.सी.वी.टी. पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 14 अक्टूबर, 2022 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गयी है तथा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 29 अक्टूबर, 2022 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गयी है।