हुनर पर भारी पड़े जेलमंत्री

392
हुनर पर भारी पड़े जेलमंत्री
हुनर पर भारी पड़े जेलमंत्री

“न थी हाल की जब हमें अपने ख़बर रहे देखते औरों के ऐब ओ हुनर। पड़ी अपनी बुराइयों पर जो नज़र तो निगाह में कोई बुरा न रहा।””मुझमें थे जितने ऐब, मेरे क़लम ने लिख दिए। मुझमें था जितना गुण, मेरे हुनर में गुम हुआ।” कैदियों के हुनर पर भारी जेलमंत्री का प्रचार। हुनर पर भारी पड़े जेलमंत्री,जेल मुख्यालय की दीवारों पर तस्वीरें तो जेलों में लगवाए कलेंडर।

हुनर पर भारी पड़े जेलमंत्री

आर. के. यादव

हुनर पर भारी पड़े जेलमंत्री

लखनऊ। प्रदेश में कारागार महकमें के मंत्री धर्मवीर प्रजापति हैं। हुनर पर भारी पड़े जेलमंत्री,महकमें की जेलों में बवाल मचा हुआ है वहीं जेलमंत्री व्यवस्था को सुधारने के बजाय अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। चाक चौबंद करने एवं उपलब्धियों से ज्यादा इन्हे अपना गुणगान करना अधिक रास आ रहा है। कारागार मुख्यालय की इमारत में लगीं मंत्री की तस्वीरें इस सच को खुद ही बयां कर रही हैं।

जिन स्थानों पर कभी प्रदेश भर की जेलों में बंद कैदियों का हुनर पेंटिंग के तौर पर झलकता था। वहां पर अब मंत्री के राजनीतिक प्रचार से जुड़ी तस्वीरों का कब्जा हो चुका है। खुद कारागार महकमें के अफसर और कर्मी इसके खिलाफ जरूर हैं। लेकिन अपने ही विभागीय मंत्री के खिलाफ मुखर होना किसी को गंवारा नहीं है। यही नहीं है जेलमंत्री के मुख्यालय में ही नहीं प्रदेश की जेलों के कार्यालयों में जेलमंत्री के कलेंडर भी अफसरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

READ MORE-मोदी नवरात्रि में किसानों को देंगे बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति आज अपने आवास पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत योगी महेश जी से मुलाकात कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।

पुरानी जेल रोड पर होमगार्ड मुख्यालय के निकट कारागार भवन का निर्माण हुआ है। जेल मुख्यालय का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अत्याधुनिक तकनीक से बनेे इस मुख्यालय की साज सज्जा देखने लायक है। इस साज सज्जा को और बेहतर करने के लिए मुख्यालय के मुखिया ने पिछले दिनों इस भवन में प्रदेश की समस्त जेलों में बंद हुनरमंद बंदियों की निर्मित पेटिंग लगवाए जाने का निर्णय लिया। कैदियों की निर्मित इन पेटिंग्स से जेल मुख्यालय में प्रदेश की जेल में हो रही गतिविधियों को खुद ही बयां करती नजर आ रही थी। जेल मुख्यालय के आगंतुक कक्ष से लेकर छह मंजिला इस इमारत में जगह-जगह बुलंदशहर, आगरा, फतेहगढ़, मेरठ समेत जेलों में बंदियों की निर्मित पेटिंग्स देखी जाती रही है।

विभागीय जानकारों का कहना है कि बीते दिनों जेलमंत्री प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। इस भेंट की तस्वीरें सार्वजनिक भी हुई। जेलमंत्री ने फोटो को बड़ी संख्या में बनवाकर जेल मुख्यालय में कैदियों की बनी तस्वीरों को हटवा दिया। कैदियों की बनी तस्वीरें हटवाकर मंत्री ने जेल मुख्यालय के आगंतुक कक्ष से लेकर सभी मंजिलों पर जेलमंत्री ने अपनी तस्वीरों को लगवा दिया है। आलम यह है कि जेलमंत्री की तस्वीरों के आगे जेल के हुनरमंद बंदियों की पेटिंग नदारत हो गई है ।

जेलमंत्री की तमाम फोटो के साथ ही जेल मुख्यालय समेत प्रदेश की हर जेल के कार्यालय में मंत्री की भेंट के कलेंडर को आसानी से देखा जा सकता है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। चर्चा है कि मंत्री की पीएम से भेंट बंदियों के हुनर पर भारी पड़ गई। यही वजह है कि अब मुख्यालय और जेलों में महकमें के मंत्री की फोटो ही दिखाई पड़ रही है। वर्तमान समय में प्रदेश की जेलों में बवाल मचा हुआ है। यह घटनाएं जेल की व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही हैं। हकीकत यह कि जेलमंत्री व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाए अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए है।

हुनर पर भारी पड़े जेलमंत्री