जलशक्ति मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित

132

सिल्ट सफ़ाई के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिंचाई अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अजय सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज यहाँ डॉ राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन, तेलीबाग में आयोजित सम्मान समारोह में सिल्ट सफ़ाई के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 08 अधीक्षण अभियंता, 26 अधिशाशी अभियंता, 60 सहायक अभियंता, 143 जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। इसके साथ ही उन्हांेने 13 समितियों को भी सम्मानित किया। जलशक्ति मंत्री ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा की आशा है कि आप सभी लोग भविष्य में भी इसी प्रकार जल शक्ति विभाग का नाम रोशन करें।


जलशक्ति मंत्री ने इस अवसर पर अटल जी के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अटल जी बहुत ही महान विभूति थे। उन्होंने कहा कि यह अवसर हम सभी के लिए बेहद खास है क्यांेकि नदियों एवं नहरों को लेकर अटल जी का जो विजन था उसे हम सभी मा0 मोदी जी एवं मा0 योगी जी नेतृत्व में पूरा करने में अग्रसर हैं। अटल भूजल योजना से लेकर नहरों और नदियों को जोड़ने की योजना तक आज देश में सभी कार्य श्रद्धेय अटलजी की प्रेरणा से हो रहे हैं।स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पर जाकर कार्य करें। आपके द्वारा किये गयें अच्छे कार्यों से किसानों के खेतों तक आसानी से पानी की पहुँच सुनिश्चित हो सकेगी, उनके खेतों में हरियाली आएगी और अच्छी उपज होगी, जिससे किसान भाइयों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जब किसान खुशहाल होंगे तो देश एवं प्रदेश में वास्तविक खुशहाली आएगी। आपके द्वारा किए गये अच्छे कार्यों के कारण ही विभाग और सरकार का क़द बढ़ेगा।


जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने इस अवसर पर सिल्ट सफ़ाई के कार्यों को धरातल पर उतारने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी ऐसे ही मन लगाकर कार्य करते रहें और विभाग का नाम रोशन करते रहें।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष खरीफ एवं रबी फसली में सिल्ट सफाई हेतु रू0 186.55 करोड़ का बजट प्राविधान था। प्राविधानित बजट के सापेक्ष 46373 कि०मी० लम्बाई में कार्य स्वीकृत किया गया जिसके सापेक्ष 50369 कि०मी० लम्बाई में कार्य कराया गया। प्रदेश के अन्तर्गत कुल 13 क्षेत्रीय संगठनों द्वारा सिल्ट सफाई कार्य कराया गया। सिल्ट सफाई कार्य हेतु गंगा संगठन को रू0 21.28 करोड़ यमुना संगठन को रू0 10.27 करोड़, रामगंगा संगठन को रू0 17.48 करोड़, पूर्वीगंगा संगठन को रू0 6.41 करोड़, बैलव संगठन को रू0 19.35 करोड, बेतवा परियोजना संगठन को रू0 3. 10 करोड़, सोन सगठन को रू0 16.38 करोड़, शारदा संगठन को रू0 24.20 करोड़, शारदा सहायक संगठन को रू0 37.92 करोड़, गण्डक संगठन को रू0 13.20 करोड. सरयू-1 संगठन को रू0 4.08 करोड़, सरयू- संगठन को रू0 5.80 करोड़, तथा नलकूप दक्षिण, कानपुर संगठन को रू0 ०.19 करोड़ आवंटित किया गया है।


गंगा संगठन ने 4631 कि०मी० के सापेक्ष 5190 कि०मी०, यमुना संगठन ने 2474 कि०मी० के सापेक्ष 2493 कि०मी०, रामगंगा संगठन ने 4506 कि0मी0 के सापेक्ष 4632 कि०मी०. पूर्वी गंगा सगठन ने 1380 कि0मी0 के सापेक्ष 1276 कि०मी०. बेतवा संगठन ने 4820 कि0मी0 के सापेक्ष 4873 कि०मी०. बेतवा परियोजना संगठन ने 776 कि०मी० के सापेक्ष 691 कि०मी०, सोन संगठन ने 4291 कि0मी0 के सापेक्ष 4089 कि०मी0 शारदा संगठन ने 6683 कि0मी0 के सापेक्ष 6911 कि०मी०, शारदा सहायक संगठन 8915 कि0मी0 के सापेक्ष 12212 कि०मी०, गण्डक संगठन ने 3288 कि०मी० के सापेक्ष 3392 सरयू-1 संगठन ने 1157 कि0मी0 के सापेक्ष 1157 कि०मी०. सरयू-2 संगठन ने 1467 कि0मी0 के सापेक्ष 1467 कि०मी०. नलकूप दक्षिण संगठन ने 49.84 कि०मी० के सापेक्ष 49.84 कि०मी० लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य कराया है। आवंटित बजट के सापेक्ष निर्धारित लक्ष्य से लगभग 9 प्रतिशत अधिक लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा चुका है।इस अवसर पर प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्य्ाक्ष मुश्ताक़ अहमद, प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) एन0सी0 उपाध्याय, प्रमुख अभियंता परियोजना अनिल कुमार, प्रमुख अभियंता यंत्रिक देवेंद्र अग्रवाल, मुख्य अभियंता (स्तर1) आलोक कुमार जैन सहित सभी सम्बंधित क्षेत्रीय संगठनों के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।