करवा चौथ चंद्रोदय का समय शाम 08 बजकर 07 मिनट पर

158

चौथ चंद्रोदय का समय हिंदू पंचांग के अनुसार आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम के 08 बजकर 07 मिनट पर है।

लगभग एक घंटे बाद देश के कई हिस्सों में करवा चौथ का चांद आकाश में नजर आने लगेगा। हालांकि कुछ जगहों पर मौसम की खराबी के चलते चांद के दर्शन देर में होंगे।

करवा माता की पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत तभी पूरा होता है जब चांद के दर्शन हो। ऐसे में चांद के निकलने पर चंद्रदेव की पूजा और अर्घ्य देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। अंत में अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।

1- दिल्ली: 08 बजकर 08 मिनट
2-नोएडा: 08 बजकर 07 मिनट
3- मुंबई: 08 बजकर 47 मिनट
4- लखनऊ: 07 बजकर 56 मिनट

5- पटना: 07 बजकर 42 मिनट

6-पानीपत: 08 बजकर 11 मिनट
7-अलीगढ़: 08 बजकर 06 मिनट
8-आगरा: 08 बजकर 07 मिनट
9- मथुरा: 08 बजकर 08 मिनट

10- कोलकाता: 07 बजकर 36 मिनट

11- देहरादून: 08 बजकर 03 मिनट
12: बरेली: 07 बजकर 59 मिनट
13- गोरखपुर: 07 बजकर 47 मिनट
14- कानपुर: 08 बजकर 39 मिनट

15- प्रयागराज: 07 बजकर 56 मिनट

16- जयपुर: 08 बजकर 05 मिनट
17-इंदौर: 08 बजकर 26 मिनट
18- जयपुर 08 बजकर 06 मिनट
19- भोपाल 08 बजकर 19 मिनट
20- चंडीगढ़ 08 बजकर 04 मिनट

06:30 PM, 24-OCT-2021
करवा चौथ चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Chand Nikalne Ka Time Karwa Chauth 2021 Moonrise Time) हिंदू पंचांग के अनुसार आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम के 08 बजकर 07 मिनट पर है।