भाजपा सरकार कर्मचारियों हित पर कुण्डली मारकर बैठी- लल्लू

67

डाॅ0 हिलाल अहमद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ये अत्यधिक खेद का विषय है कि राज्य कर्मचारियांे ने सरकारी कार्य करते हुए ड्यूटी पर अपनी जान दे दी है फिर भी सरकार राज्य कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते पर कुण्डली मारकर बैठी है। उन्होनें सरकार को इस बात पर भी आड़ें हाथों लिया कि जिन कर्मचारियांे ने सरकारी ड्यूटी करते हुए अपने प्राण त्याग दिये उनके परिवार को मुआवजा तक नही दिया है। उत्तर प्रदेश के हजार से अधिक शिक्षकों की मृत्यु करोना के चलते अपनी ड्यूटी निभाते हुए हो गई उनके परिवारोें को आज तक कोई भी सहायतार्थ राशि नही दी गई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 1 जनवरी, 2020 से फ्रीज कर दिया है।

डाक विभाग से अस्थि विसर्जन हेतु भेज सकेंगे स्पीड पोस्ट – के0के0 यादव


इस बेलगाम बढ़ती हुई मंहगाई में राज्य कर्मचारियों के लिए करोना महामारी के काल में अपने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। फिर भी सरकार इन राज्य कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति पूर्णतः संवेदनहीन है। रोज बढ़ते हुए पेट्रोल एवं डीजल के दामों के कारण दाल, सब्जी, खाद्य तेल इत्यादि के दाम आसमान को छू रहें है। जबकि योगी सरकार ये दावा करती है की उसकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है, फिर भी राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता ना देना सरकार की संवेदनहीनता का ही परिचय है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त-अजय कुमार लल्लू


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य की भाजपा सरकार से ये मांग की है कि, जो राज्य सरकार के कर्मचारी करोना के समय चुनावी ड्यूटी करते समय अपनी जान गवां बैठे उनके आश्रितों को सहायता राशि तथा सरकारी कर्मचारियों को उनके डी0ए0 का हक तुरन्त एरियर के साथ भुगतान करे। अध्यक्ष जी ने कहा कि पिछले 2 माह से लगातार देश का जी0एस0टी0 एक लाख करोड़ से अधिक वसूला जा रहा है तथा पेट्रोल एवं डीजल पर वसूले जाने वाले बेतहाशा करों के चलते प्रदेश के सरकारी कोषागार के खाली होने का भी रोना नहीं रो सकती है।