स्वच्छ,सुंदर,संपदा समृद्ध बनाने के उद्देश्य से होगा वृहद वृक्षारोपण

109

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन एवं होमगार्डस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश में निर्मित अमृत सरोवरों पर जल, मृदा व पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और वसुंधरा को स्वच्छ, सुंदर, संपदा समृद्ध बनाने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 की अवधि तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 सितम्बर 2022 को मुख्य अतिथि मा0 महापौर श्री ऋषिकेश, उपाध्याय और जिला कमांडेन्ट, होमगाईस अयोध्या राघवेंद्र शुक्ल द्वारा पूरा ब्लाक के ग्राम सभा सरेठी में पीपल, आँवला, नीम आदि का पौधा रोपित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यालय के स्टॉफ और भारी संख्या में होमगार्ड्स के जवान एवं ग्रामसभा के अनेक सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। महापौर अयोध्या द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए इसमे उपस्थित सभी जवानों तथा आम जनमानस में वृक्ष रोपित करने हेतु उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया। उपस्थित सभी लोगों को वृक्षारोपण के लाभ व उपयोगिता बताते हुए अपने व अपनों के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। उक्त जानकारी जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस अयोध्या ने दी है।