क्लैट परीक्षा में चयनित 33 छात्रों को विधि व न्याय मंत्री करेंगे सम्मानित

89

क्लैट परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 33 छात्रों का स्वागत समारोह आज,प्रदेश के विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक पुरष्कृत कर सम्मानित करेंगे ।

लखनऊ। 01 अगस्त, क्लैट परीक्षा-2021 में चयनित सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 33 मेधावी छात्रों को कल 2 अगस्त, सोमवार को अपरान्हः 12.45 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के विधि एवं न्यायमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

श्री शर्मा ने बताया कि इस विशेष समारोह में क्लैट में चयनित सी.एम.एस. के सभी 33 छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा, साथ ही, गाउन व माला पहनाकर विशेष रूप से स्वागत किया जायेगा। कल सम्मानित होने वाले छात्रों में आर्यन कुमार मिश्रा, देवेश प्रताप माल, अपूर्वा वर्मा, अरिन्दम चतुर्वेदी, आनवी अग्रवाल, यश सिंह, इशिता शुक्ला, श्रेया यादव, अक्षिता पाल, इशिता शर्मा, काव्य श्रीवास्तव, कुश शंकर, सौरव सिंह, शान मोहम्मद, प्रज्जवल सिंह, ईशा सिंह, आलिया फातिमा, दिव्यांका पाण्डेय, अनुष्का श्रीवास्तव, फरहीना सलीम, वियत तिवारी, अनुष्का गुप्ता, निष्ठा श्रीवास्तव, ज्येष्ठ बरनवाल, प्राची अग्रवाल, सौम्य त्रिपाठी, दृष्टि, अथर्व श्रीवास्तव, श्रेयांस गुप्ता, प्रेरणा वैष्णवी, आयुषी मिश्रा, हर्षिता मिश्रा एवं अनुष्का सिंह प्रमुख हैं।