उत्तर प्रदेश में व्यापार एवं निवेश की असीम संभावनायें-मार्टेन वेन डेन बर्ग

84

नीदरलैण्ड के राजदूत मार्टेन वेन डेन बर्ग की अध्यक्षता में आये प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य सचिव से भेंट की,उत्तर प्रदेश में एग्रो एण्ड फूड प्रोसेसिंग, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्राॅनिक्स, लेदर एण्ड टेक्सटाइल, रीन्यूबल एनर्जी में व्यापार एवं निवेश की असीम संभावनायें।



लखनऊ । प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी से नीदरलैण्ड के राजदूत मार्टेन वेन डेन बर्ग की अध्यक्षता में आये प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।  अपने संबोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और नीदरलैण्ड के पारस्परिक सहयोग से विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा ईज आफ डुइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश दूसरा स्थान रखता है। देश की सबसे बड़ी आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है, जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश और नीदरलैण्ड के बीच व्यापार एवं निवेश की असीम संभावनायें हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराता है, जिसके कारण प्रदेश भारत में इंडस्ट्रियल हब की तरह विकसित हो रहा है। उन्होंने तेजी से विकसित होते अवस्थापना सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जेवर एयरपोर्ट करीब 5000 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है, जो कि भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। व्यापार व यातायात को सुगमता प्रदान करने हेतु पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस व गंगा एक्सप्रेस-वे को बहुत तेजी से विकसित किया जा रहा है। इसी तर्ज पर भारतीय रेल द्वारा इंस्टर्न डेडीकेटेड काॅरीडोर व वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट काॅरीडोर विकसित किया जा रहा है, जिसपर ट्रेन 120 कि0मी0 गति से दौड़ेंगी। मल्टी माॅडल लाॅजिस्टक हब नोएडा में विकसित किया जा रहा है। मल्टी माॅडल ट्रांसपोर्ट बोड़ाकी में विकसित किया जा रहा है।

सी.एस.आर के अर्न्तगत हिन्दुस्तान यूनीलीवर लि0 ने करीब 12 लाख रुपये के 4800 हैण्ड सैनेटाइजर मुख्य सचिव को भेंट की

हिन्दुस्तान यूनीलीवर लि0 द्वारा सी.एस.आर के अन्तर्गत 500 एमएल के 4800 हैण्ड सैनेटाइजर जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी को उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की गई। हिन्दुस्तान यूनीलीवर के प्रतिनिधि राजीव सिंह ने उक्त सैनेटाइजर प्रदान की।  अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने हिन्दुस्तान यूनीलीवर लि0 के उपस्थित प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए इस पुनीत कार्य के लिए हिन्दुस्तान यूनीलीवर की सराहना की। इस अवसर पर हिन्दुस्तान यूनीलीवर लि0 के राजीव सिंह एवं अन्य प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे। 

  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एग्रो एण्ड फूड प्रोसेसिंग, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्राॅनिक्स, लेदर एण्ड टेक्सटाइल, रीन्यूबल एनर्जी में व्यापार एवं निवेश की असीम संभावनायें हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में निवेश करने पर प्रदेश सरकार द्वारा बनायी गई पाॅलिसी तथा प्रदान की जाने वाली सहूलियतें एवं छूट आदि की जानकारी भी दी।  उन्होंने बताया कि देश में सबसे बड़ा शहरी तंत्र उत्तर प्रदेश में विकसित है तथा स्मार्ट एवं अमृत सिटी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। मेट्रो रेल परियोजना को प्रदेश के विभिन्न शहरों में बहुत तेजी से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनायें हैं। वेस्ट मैनेजमेंट क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग से अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में एक हवाई अड्डा विकसित किया जायेगा। भारत के दो डिफेन्स काॅरीडोर लगभग 5000 हेक्टेयर भूमि पर प्रदेश के जनपद-आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, झांसी व चित्रकूट में विकसित किये जा रहा है। जल यातायात को बढ़ावा देने हेतु वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग विकसित किया जा रहा है, जिससे कृषि एवं व्यापार को अधिक से अधिक बढ़ावा मिलेगा। इस प्रकार निवेशकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।  इस अवसर पर मुख्य सचिव ने नीदरलैण्ड के प्रतिनिधियों को ओ0डी0ओ0पी0 के उत्पाद भी भेंट किये।  बैठक में अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, सचिव नगर विकास अनुराग यादव, सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।