कृषि सुधार बिलो के समर्थन में महासम्पर्क अभियान-राम निवास यादव

107

लखनऊ – राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन केंद्र सरकार द्वारा लागू तीनो कृषि सुधार बिलो के समर्थन में लगातार चलाये जा रहे अभियान को और तेज करते हुए दस दिवसीय महासम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय किया है। महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत सम्मलेन, विचार गोष्ठियां, दीपदान जैसे कार्यक्रमोके साथ साथ “अन्नदाता पूजन” का आयोजन कर तीनो कृषि बिलों के संबध मेंतथाकथित किसान आंदोलन की आड़ में की जा रही राजनीति एवं भ्रामक दुष्प्रचार का उत्तरदिया जायेगा।

‘अन्नदाता पूजन’ कार्यक्रम मेंवरिष्ठ अन्नदाता के पैर पखार कर तिलक अक्षत लगाया जायेगा। आरती उतारी जायेगी, उसी स्थान पर राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन द्वारा अन्नदाताओ की सभा करअन्नदाताओ के समक्ष तीनो कृषि सुधार बिलो से होने वाले  लाभों को भी बताया जायेगा। दस दिवसीय महासम्पर्क अभियान हेतु राष्ट्रीयअन्नदाता यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओ की बीस टोलिया बनाई गयी है जो महासम्पर्क अभियानको सफल बनाने का काम करेंगी।  

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि किसानो के नाम पर प्रारम्भ हुआ तथाकथित किसान आंदोलन धरने, हिंसा से होताहुआ राजनीति की भेंट चढ़ गया है, तीनो कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर देश के अन्नदाताओ के कल्याण के मार्ग में बधाये खड़ी की जा रही है। जिसका का प्रति उत्तर देना ही होगा, दुर्भाग्य का विषय है की देश के प्रमुख राजनैतिक दलों के नेता ‘वोट बैंक’ की राजनीति पर उतर आये है। किसान महापंचायतों के नाम पर अपने समर्थको को इकठ्ठा कर राजनैतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे है।

रामनिवास यादव ने कहा कि तथाकथित किसान आंदोलन के नाम पर जो कुछ हुआ वोपूरा देश जानता है, इनके कृत्यो से देश का अन्नदाता शर्मशार हुआ है। रामनिवास यादव ने कहा की अन्नदाताओ को तथाकथित किसानआंदोलन के नाम पर बदनाम करने वालो की अब खैर नहीं है, राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के कार्यकर्ता इन तथाकथित किसान संगठनों एवं नेताओ द्वारा की जा रही । अन्नदाता विरोधी राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे और ‘महासम्पर्कअभियान’ को सफल बनाने का काम कर इन तथाकथित आंदोलनकरियो की पोलखोलने का काम करेंगे।

रामनिवास यादव ने बताया की राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन द्वारा इस महासम्पर्क का अभियान रविवार 21 फरवरी से प्रारम्भ होकर 2 मार्च तक चलेगा, साथ ही किसान केनाम पर गन्दी राजनीति और हिंसा करने वालो को बेनकाब करने का काम किया जायेगा।तीनो कृषि सुधार कानूनों के समर्थन में अन्नदाताओ सेहस्ताक्षर करवा कर पत्र प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा। महासम्पर्क अभियान का प्रभारी राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह कोबनाया गया है। ‘महासम्पर्कअभियान’  का प्रारम्भ 21 फरवरी रविवार को कृषि यन्त्र पूजन द्वारा किया जायेगा।