अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ संघ का 15 जुलाई से सदस्यता अभियान

97

15 जुलाई से एक माह का सदस्यता अभियान चलायेगा अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ संघ डा. सुशील सिन्हा और प्रमिला श्रीवास्तव को दिया गया बड़ा दायित्व


लखनऊ । 
अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ संघ का नेतृत्व पिछले एक लंबे समय से देश और प्रदेश की जानी-मानी शख्सियतों को न्यास के साथ जोड़ने का काम कर रहा है। इन सारी महानुभूतियों का जुड़ना निश्चित रूप से न्यास की ताकत को दिखाता है। इसी क्रम में बुधवार को देश के जाने-माने चिकित्सक डा. सुशील सिन्हा को संयोजक तथा लोकप्रिय समाज सेविका प्रमिला श्रीवास्तवव को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है।

यह जिम्मेदारी दोनों को एक सादे समारोह के दौरान न्यास के अध्यक्ष दिनेश खरे ने दी।दायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी लेते हुए डा. सुशील सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज के हित के लिए वह अंतिम सांस तक प्रयास करते रहेंगे और उनसे जो भी बन पड़ेगा वह समाज को लाभान्वित करने के लिए करेंगे।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव ने कहा कि वे समाज की हर वर्ग की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगी तथा महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करेंगी। समारोह में न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे ने भी संबोधन किया।

उन्होंने कहा कि संस्था 15 जुलाई से आगामी 14 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान से संस्था के सभी पदाधिकारियों को जुड़ना है और उन्हें एक लक्ष्य दिया गया है। श्री खरे ने कहा कि अधिक से अधिक सदस्यों तक पहुंचना ही न्यास का लक्ष्य है ताकि हम समाज के अंतिम पायदान पर पहुंच कर उसे संघ की योजनाओं का लाभ दे सकें ।

संघ के उपाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि जितनी ज्यादा संख्या संघ के सदस्यों की होगी उतना ही अधिक हमारा फैलाव होगा। और संघ्ो शक्ति की कहावत पर न्यास हमेशा विश्वास करता रहा है। यह संघ की टैग लाइन है। हम इसी पर चल रहे हैं और अब न्यास से जुड़ने वाले हर शख्स की जिम्मेदारी है कि वह इसका निर्वहन का दायित्व गंभीरता से उठायें।

इसी मौके पर न्यास के कामकाज के बारे में संघ के मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने कायस्थ संघ के समन्वयक व प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव से भी चर्चा की।संघ के मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष संजय अस्थाना, महामंत्री सुधीर सिन्हा, संगठन सचिव पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष तरुण भटनागर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।