मिशन अमृत सरोवर की समय-सीमा बढ़ायी गयी-केशव प्रसाद मौर्य

29
PMGSY अनुरक्षण मद में 76 करोड़ स्वीकृति-उपमुख्यमंत्री
PMGSY अनुरक्षण मद में 76 करोड़ स्वीकृति-उपमुख्यमंत्री

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

लखनऊ। जल संरक्षण व संवर्धन की महत्ता को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मिशन अमृत सरोवर की समय- सीमा 15 अगस्त 2024 तक के लिए बढ़ा दी गई है, यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो अमृत सरोवर बनाए जाने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया था, और इस हेतु ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों तथा जिलाधिकारी को व्यापक दिशा निर्देश जारी किए गए थे। निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने व अमृत सरोवरों के महत्व व महत्ता के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त मिशन अमृत सरोवर की समय- सीमा बढ़ाई गयी है। मिशन अमृत सरोवर की समय-सीमा बढ़ायी गयी-केशव प्रसाद मौर्य


मिशन अमृत सरोवर की समय -सीमा बढ़ाए जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अमृत सरोवर पोर्टल तथा ऐप पर फीड की गई सूचनाओं का सुरक्षित स्थानांतरण करने हेतु पोर्टल एवं ऐप को जारी रखने के लिए ग्राम्य विकास विभाग एवं BISAG के मध्य नियमानुसार एम०ओ०यू० हेतु अग्रेतर कार्यवाही करने की अपेक्षा ग्राम्य विकास विभाग से की गई है तथा समस्त जिला अधिकारियों / जिला कार्यक्रम समन्वयकों को अमृत सरोवरों के निर्माण मे और अधिक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी द्वारा अमृत सरोवरों के निर्माण मे और अधिक तेजी लाने के निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं और इसकी नियमित रूप समीक्षा की जा रही है, सम्बंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है। अमृत सरोवरो के आसपास वृक्षारोपण भी कराया गया है।अमृत वाटिकाओं में लगाये गये पौधों की नियमित रूप से देखभाल व सुरक्षा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मिशन अमृत सरोवर की समय-सीमा बढ़ायी गयी-केशव प्रसाद मौर्य