MLC भाजपा पांच में से चार जीती

130

MLC भाजपा पांच में से चार जीती

भाजपा यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने पांच में से चार सीटों पर जीत दर्ज की।भाजपा ने बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट, कानपुर-उन्नाव स्नातक खंड और झांसी-इलाहाबाद शिक्षक खंड सीट पर जीत दर्ज की है। डा.जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ ने लगाई हैट्रिक, लगातार तीसरी बार एमएलसी चुनाव जीते। सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव को 51257 मतों से हराया।

मुरादाबाद। बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मुरादाबाद निवासी विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ लगातार तीसरी बार एमएलसी चुनाव जीत गए। उन्होंने सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव को 51257 मतों से हराया। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ को 66179 मत मिले जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 मत प्राप्त हुए। डा. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ ने शिव प्रताप सिंह यादव को 51257 वोटो से हराया।

गोरखपुर-फैज़ाबाद निर्वाचन क्षेत्र से देवेंन्द्र प्रताप सिंह 17562 मतो से हुए विजयी।

यह भी पढ़ें-डाकघर की बचत योजनाएं आकर्षक

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में ही भाजपा के जयपाल सिंह ने दोगुनी से ज्यादा की बढ़त बना ली थी। तीसरे राउंड तक भाजपा को 27,029 वोट और सपा को 10,154 वोट मिले थे। इस वक्त भाजपा 16,875 से आगे चल रही थी,लेकिन काउंटिग खत्म होने पर भाजपा प्रत्याशी ने ये लीड 51,257 वोटों की बना ली और जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह को कुल 66,179 वोट मिले थे। इसके अलावा सपा के प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव को 14,922 वोट ही मिले। बरेली-मुरादाबाद खंड की सीट जीतने के अलावा बीजेपी ने तीन और सीटों पर बढ़त बना रखी है। हालांकि कानपुर शिक्षक खंड की सीट पर हंगामा होने के बाद से वोटों की गिनती रूकी हुई है।

MLC भाजपा पांच में से चार जीती