MLC चुनाव भाजपा विचारधारा की जीत

188

MLC चुनाव भाजपा विचारधारा की जीत

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शिक्षक स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर विजयी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए सम्मानित मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्पित ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए बधाई दी है।श्री चौधरी ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका-साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति तथा भाजपा की विचारधारा की जीत है। श्री चौधरी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश की महान जनता दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों और धार्मिक ग्रन्थों का अपमान करने वालों के साथ नहीं है, बल्कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार के साथ है।

यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड अरेस्ट


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता का लगातार भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे चुनाव दर चुनाव भाजपा और अधिक मजबूत हो रही है। विपक्ष के विभाजनकारी षड़यंत्रों को नकार कर भाजपा की अंत्योदय नीति पर एक बार फिर विजय की मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है, सरकार व संगठन जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने तथा उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। यही कारण है कि जनता का भाजपा पर लगातार विश्वास बढ़ता जा रहा है।श्री चौधरी ने कहा कि विपक्ष के द्वारा अनर्गल बयानबाजी और हताशा यह बता रहे हैं कि उनकी राजनैतिक जमीन दरक चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता ने वैलेट से हुए चुनावों में भी विपक्ष को नकार कर विपक्ष से हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का अवसर भी छीन लिया है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए चुनाव में लगे कर्मियों को भी धन्यवाद दिया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा की विजय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। भारत माता की जय व भाजपा जिन्दाबाद के नारों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय पर बधाई दी। पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा की जीत पर कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की जनकल्याणकारी नीति, भाजपा की विचारधारा व पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय है। प्रदेश मुख्यालय पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ एमएलसी चुनाव में भाजपा की विजय का उत्सव मनाया।

MLC चुनाव भाजपा विचारधारा की जीत