अवैध निर्माण का गढं बनता नाका

173
अवैध निर्माण का गढं बनता नाका
अवैध निर्माण का गढं बनता नाका

लखनऊ। अवैध निर्माण का गढं बनता जा रहा राजधानी का नाका थाना क्षेत्र।,थाना नाका क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से लगातार हो रहा अवैध बेसमेंट व अन्य अवैध निर्माण कार्य। नाका थाना के मोतीनगर क्षेत्र में किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य। सूत्र बिना किसी अनुमति के किया जा रहा अवैध रूप से अवैध निर्माण कार्य। सूत्रों की मानें तो नाका कोतवाली व नाका पुलिस की मिलीभगत से लगातार जारी अवैध निर्माण व बेसमेंट का कार्य। अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई और दोषियों पर मुकदमा लिखने के उच्च अधिकारियों के आदेश भी नहीं मानती नाका पुलिस। यहां के दरोगा, सिपाही नहीं पहचानते अपने उच्च अधिकार के फोन नंबर

READ MORE-2024 का चुनाव महत्वपूर्ण-अखिलेश

पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के फोन करने पर नहीं उठाते फोन, फोन उठने पर नहीं पहचानते अपने अधिकारियों को। अतिक्रमण करने वालों और अवैध निर्माण करने वालों को चौकी इंचार्ज और दरोगा देते हैं संरक्षण दोषियों के साथ बैठकर जमाते हैं महफिल। पुलिस कमिश्नर के मंसूबों पर पानी फेरती नजर आ रही नाका पुलिस। सूत्रों की माने तो बिल्डर द्वारा लगातार किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंक एलडीए के कर्मचारियों व नाका पुलिस की मिली भगत से लगातार अवैध निर्माण जोरों पर।

लखनऊ में अवैध निर्माण पर बाबा का चल रहा बुलडोजर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स हो रहे सील। राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से निर्माण किये जा रहे इंदिरानगर और मानस सिटी के पास 2 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही अतुल्या रेजीडेंसी नाम से बन रही अवैध कालोनी को सील कर दिया गया। एक तरफ निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स सील हो रहे हैं तो दूसरी तरफ उससे भी तेजी से हो रहे हैं।बाबा योगी का खौफ आम जनता पर तो है लेकिन अधिकारियों पर इसका असर नहीं हो रहा है।अवैध निर्माण का गढं बनता नाका