दरोगा भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार-नरेश उत्तम

115

दरोगा भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार-नरेश उत्तम

 सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा करायी गयी दरोगा भर्ती परीक्षा-2020-21 में 7 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली हुई। समाजवादी पार्टी भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार और धांधली की विस्तृत जांच की मांग करती है। प्रदेश सरकार ने भर्ती एनएसई आईटी एजेन्सी से करायी जो मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड में ब्लैक लिस्टेड है। ऑनलाइन प्रक्रिया से हुई भर्ती में भारी नकल हुई। तमाम अभ्यर्थियों ने साल्वरों के जरिए शामिल होकर भ्रष्टाचार किया।

READ MORE-VUP में 1200 करोड़ निवेश करेगी जेके सीमेंट

SC-ST की जगह सामान्य अभ्यर्थियों का हुआ चयन- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के 10 परीक्षा केंद्रों पर नकल कराई गई। एससी, एसटी के स्थान पर सामान्य परीक्षार्थियों का चयन हुआ है। इसीलिए यह पूरा मामला हाईकोर्ट में निर्णय के लिए लम्बित है। वहीं निर्णय की प्रतीक्षा न करके सरकार भर्ती की कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। वहीं सपा विधायक सचिन यादव ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है लेकिन भर्ती निरस्त ना करके रिजल्ट घोषित कर दिया गया। बायोमेट्रिक एग्जाम से पहले होती है लेकिन व्यक्ति दूसरा उसकी जगह पर पर दे रहा है। 40 प्रश्नों का उत्तर महज 15 सैकेंड में दे दिया गया 23 प्रश्नों का उत्तर 5 सेकंड में दे दिया गया। 60 प्रश्नों का उत्तर 59 सैकेंड में ही दे दिया गया।


   दर्जनों अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दरोगा भर्ती प्लाटून कमांडर पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती 2020- 21 के चयन में धांधली व अनियमितताओं का आरोप लगाया था। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया को चुनौती भी दी थी। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर उत्तर प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा था।  भर्ती धांधली और रिश्वत लिए जाने को लेकर सैकड़ों एफआईआर हुई है। एसटीएफ ने दर्जनों गिरफ्तारियां की है। भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट में लम्बित है। फिर भी नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के विधायक एवं इंजीनियर सचिन यादव, पंकज पटेल, हिमांशु सिंह की टीम बनाकर पूरे मामले की जांच करायी। जांच रिपोर्ट में आया है कि साल्वरों ने कहीं 4 मिनट में ही 40 सवाल हल कर डाले हैं तो कहीं 5 सेकण्ड में 23 सवाल हल कर दिये हैं। प्रेस कांफ्रेंस में विधायक एवं इंजीनियर सचिन यादव, पंकज पटेल, हिमांशु सिंह ने भी तथ्यों को रखते हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया

दरोगा भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार-नरेश उत्तम