प्रवेश कुमार में राष्ट्रीय सचिव

111

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा प्रवेश कुमार यादव लखनऊ को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह द्वारा आशीष सिंह कानपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो0 इकबाल खाँ कादरी द्वारा फैसल रहमान सफवी उन्नाव फारूक रज़ा कादरी पीलीभीत तथा मतलूब हुसैन गोण्डा को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।