सपा कार्यालय में हर्शोल्लास से मनाया गया नेता जी का जन्मदिन मोदी योगी ने दी बधाई

484

सपा संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ, समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय सहित देश के विभिन्न प्रांतो के पार्टी कार्यालयों और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो के पार्टी कार्यालयों में हर्शोल्लास के साथ मनाया गया है। जन्मदिन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शाल ओढ़ाकर मुलायम सिंह यादव को सम्मानित करके जन्मदिन पर नेताजी से आशीर्वाद लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न दलों और संगठनों के नेताओं ने नेताजी को पुष्पगुच्छ,बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर 83 किलो के लड्डू बांटे गये और केक काटा गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ढेंरों शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने उनके स्वस्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना भी की। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा,”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

यूँ ही नही नेता जी सभी के दिलो पर राज करते हैं -आज नेता जी मुलायम सिंह का जन्म दिन था बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ सपाइयों ने जन्म दिन मनाया और सत्ता के बड़े नेताओं ने लंबी आयु की कामना की शुभकामनाएं दी -अपने कार्यकर्ताओं समर्थकों का उत्साहवर्धन करते हुए मुलायम सिंह यादव ने क्या कहा आप भी सुनिए…..


समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर आए हजारों कार्यकर्ताओं नेताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नौजवानों में जो जोश दिखाई दे रहा है वह परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। इसे आप लोग कामयाब बनाएं। हम जनता के विष्वास पर खरा उतरेंगे।जन्मदिवस आयोजन में रामगोविन्द चौधरी, अहमद हसन, उदय प्रताप सिंह,राजेन्द्र चौधरी,नरेश उत्तम पटेल,धर्मेन्द्र यादव,अक्षय यादव, अन्नू टण्डन,अम्बिका चौधरी, सिगबतुल्ला अंसारी,दुर्गा यादव,राजकुमार मिश्रा, राकेश प्रताप सिंह,संजय गर्ग,सुशीला सरोज,फिदा हुसैन अंसारी,जयशंकर पाण्डेय,लीलावती कुशवाहा,आनन्द भदौरिया,डॉ0 राजपाल कश्यप,राम आसरे विश्वकर्मा,अनुराग यादव,सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी संस्थापक, हमारे प्रेरणास्रोत, पूर्व मुख्यमंत्री ‘नेताजी’ श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनायें – अनुराग यादव ।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। उनके 83वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय कार्यालय लखनऊ में 83 किलो का केक काटा गया। अस्पतालों, मन्दिरों और अनाथालयों में फल वितरण, भोजन तथा कम्बल वितरण किया गया। अपर्णा जैन ने 51 किलो तथा विकास यादव ने 83 किलो का लड्डू भेंट किया। अरमान खान और राजन त्रिवेदी ने भी फल और भोजन वितरित किया। समाजवादी रसोई की ओर से भण्डारे की व्यवस्था की गई। दिलीप कमलापुरी ने हनुमान सेतु, मेडिकल कॉलेज और पार्टी कार्यालय के बाहर फल वितरण किया। नवीन धवन बंटी तथा देवेन्द्र सिंह यादव जीतू की ओर से लीलावती अनाथालय में बच्चों को भोजन कराया गया और वस्त्र वितरित किये गये। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी एवं उपाध्यक्ष अक्षय भाटी ने अपनी टीम के साथ 83 किलो का लड्डू वितरित कराया। यूथ संगठनों-समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्षों क्रमशः दिग्विजय सिंह देव, डॉ0 राम करन निर्मल, अनीस राजा, अरविन्द गिरि एवं चन्द्रशेखर चौधरी की देखरेख में रक्तदान शिविर में 83 लोगों ने रक्तदान किया। इसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम उत्तम पटेल ने किया।डॉ0 आशुतोष वर्मा ने चिल्ड्रन मेडिकल सेन्टर हॉस्पिटल में बच्चों को मेडिकल किट बांटा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केकेसी स्थित समाजवादी कैंप कार्यालय पर समाजवादी नेता अनिल यादव ने समाजवादी पार्टी के जनक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अपने सहयोगियों के साथ साइकिल यात्रा निकालकर के फल और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता अनिल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के द्वारा किए गए संघर्ष से एक बड़ा वर्ग प्रेरणा लेता रहा है उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर भ्रांतियों, कुरीतियों, सामाजिक असमानता जैसे आदि मुद्दों पर बड़े ही जोरदार ढंग से कुठाराघात किया जा सकता है। मैं और मेरे सहयोगी समाजवादी पार्टी के जनक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।


समाजवादी नेता ने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक समानता की बिल्कुल पक्षधर नहीं है इनके द्वारा किए जा रहे जा रहे कार्य वर्ग विशेष के लिए खासकर पूजी पतियों के लिए होते हैं उन्होंने प्रदेश की जनता के हित के लिए कोई कार्य नहीं किया है इन्होंने 5 साल जनता का समय बेकार करने का काम किया है इन्होंने विकास के नाम पर सिर्फ नाम बदलने और फीता काटने का काम किया है। इनके द्वारा चलाई जा रही शिक्षा नीति से छात्र शिक्षा से वंचित होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से टूटते नजर आ रहे हैं उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक ने जा रही और समाजवादी सरकार बनने जा रही है कार्यक्रम के मौके पर राजेंद्र मिश्रा उर्फ नीलू, सुनील सिंह शिवा, राजेंद्र सिंह राजा आकाश यादव, सिकंदर यादव सुल्तानपुरी,अरविंद यादव, अब्दुल्लाह सिद्दीकी, मनीष जोशी, अविनाश जोशी, आदित्य जोशी सहित कई अन्य छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे सहित कई सहयोगी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुलायाम सिंह यादव ज़िन्हे लोग प्यार से नेता जी कहते है आज उनके 83वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुभाष यादव जी भावी प्रत्यासी 169 बक्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र लखनऊ (समाजवादी पार्टी ) द्वारा अपने हजारो युवा साथियों के साथ बेहटा कुर्शी रोड पे 83 किलो का केक काटकर एवं बाइक रैली निकालकर बड़े ही धूम – धाम से गाने बाजाने के साथ मानाया गया ।