नोएडा डायल 112 को प्रथम व सहारनपुर को द्वितीय स्थान

195

आकाश यादव

लखनऊ। आम जनता को त्वरित सहायता पहुंचाने में लिए बनाई गई यूपी की डायल 100 सेवा जोकि अब डायल 112 के नाम से जानी जाती है कि अप्रैल माह की प्रदेशस्तर की रैंकिंग में नोएडा जिले को प्रथम व सहारनपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। नोएडा जिले की डायल 112 सर्विस ने फिर बाजी मार ली है। नोएडा की 112 रिस्पांस ने दसवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

गौतमबुद्धनगर में 300 से 400 लोगों का प्रतिदिन डायल 112 पर कॉल आता है और तुरंत उनको रिस्पांस देकर उनकी सहायता मदद की जाती है। आपको बता दें कि, पिछले साल जुलाई में भी डायल 112 काॅलेज फर्स्ट टाइम में पहला स्थान मिला था। गौतमबुद्धनगर जिले में 50 पीआरवी वाहन कार्य कर रहे हैं। किसी भी समय कॉल आने पर तुरंत उनको रिस्पांस किया जाता है। तत्काल डायल 112 पर तैनात पुलिस द्वारा तुरंत लोगों की मदद की जाती है।

 डायल 112 का रिस्पांस टाइम 6:27 मिनट रहा है। वहीं, गौतमबुद्धनगर में 50 दोपहिया वाहनों द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही साथ यहां पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट में छह महिला पीआरवी चलती है एवं हाईवे पर सुरक्षा एवं तत्काल रिस्पांस के लिए चार पीआरवी इंटर ईस्टर्न-पेरीफेरल और यमुना एक्सप्रेस वे पर दो पीआरवी संचालित रहती है, जिससे की हाईवे पर किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधियां एवं कोई दुर्घटना अन्यथा किसी की गाड़ी खराब हो जाने पर तुरंत 112 नंबर द्वारा सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। गौतमबुद्धनगर के ट्रैफिक डीसीपी ने बताया कि, गौतमबुद्धनगर जिले के डायल 112 पूरे उत्तर प्रदेश में दसवीं बार से लगातार प्रथम स्थान पर रह रही है।

आपको बता दें कि, सहारनपुर में डायल 112 पर अप्रैल माह में कुल 7443 कॉल प्राप्त हुईं जिनके पीड़ितों को त्वरित न्याय पहुंचाने का काम किया गया। इस दरमियान जनपद का रिस्पांस टाइम 6 मिनट 43 सेकंड रहा जिसमे नगर का समय 5.14 मिनट रहा तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह समय 7.18 सेकंड रहा। डायल 112 पर शिकायत मिलने के बाद तत्काल नागरिकों की समस्याओं का हल कराया जाता है और समय रहते समस्याओं का निस्तारण किया जाता है।एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने जनपद की इस उपलब्धि पर डायल 112 की 69 पीआरवी पर कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी साथ ही साथ अगली माह की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।