कोहरे व गलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

107

कोहरे व गलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

कोहरे व गलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव ढूढते रहे।

अब्दुल जब्बार व जगदम्बा श्रीवास्तव

अयोध्या/भेलसर। शीतलहर से बढ़ती ठंड और गलन से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।कई दिनों से सूर्य के दर्शन न होने व कोहरे की चादर से ढके रहने से मौसम में ठंड व गलन बढ़ गया है।कोहरे से जहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई तो वहीं ठंड से बचने के लिए लोग इधर उधर अलाव ढूढते नजर आए। जानकारी के अनुसार रूदौली में पारा 10 के नीचे पहुंच गया है।रूदौली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही बर्फ़ीली हवाओं की वजह से भीषण ठंड पड़ रही है।

प्रदेश में घना कोहरा और गलन कहर ढा रही है। भीषण ठंड के कारण लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे प्रदेश में ठंड को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर और श्रावस्ती जिले में डीएम ने शीत लहर के चलते 12वीं तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। श्रावस्ती जिले में डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।

READ MORE – रोजागांव चीनी मिल के गन्ना मूल्य भुगतान की सराहना

कोहरे व गलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

पूरे प्रदेश में घने कोहरे के साथ गलन बढ गई है। कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सर्दी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में ठंड को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। ठंड को देखते हुए आने वाले दिनों में कोल्ड डे कंडीशन के आसार जताए जा रहे हैं।

गलन व हल्की बर्फ़ीली हवाओं से मौसम ठंढा रहा।कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरा जैसा माहौल रहा जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफ़ी धीमी हो गई।वाहन चालक दिन में भी गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए।तहसील परिसर में वादकारियों की अनुपस्थिति के कारण सन्नाटा पसरा रहा।वही ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

दूसरी ओर तहसील प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था नही की गई वहीं तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की बात कही।शिव सेना के प्रदेश सचिव सन्त राम यादव ने भीषण हाड़ कपाऊ ठंड से गरीबो व राहगीरों को बचाने के लिए भेलसर चौराहा,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूदौली,सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों,शुजागंज,मवई,मवई चौराहा,पटरंगा सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।