पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक

89

हिमांशु दुबे

लखनऊ। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ग्राम चौपाल व ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत एक-एक घर तक मोदी सरकार व योगी सरकार के काम-काज को पहुंचाना है साथ ही विकसित गांव व आत्मनिर्भर ग्रामीण के पार्टी विजन को लोक दरबार में लेकर पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में सम्पर्क व प्रचार के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन भी करना है। सिंह ने कहा कि जनाधार विहीन विपक्ष निराधार प्रपंच कर रहा है।

विपक्ष की नीति व नियत में खोट है इसलिए प्रदेश की जनता ने सपा-बसपा व कांग्रेस को नकार दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जौनपुर में पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति व वार्ड प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। स्वतंत्र देव सिंह ने सभी वार्ड प्रभारी व वार्ड संयोजको को अपने-अपने मंडल अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी से और बूथ अध्यक्ष से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिये।

उन्होंने  कहा कि वार्ड के प्रत्याशी से सतत सम्पर्क में रहना है ताकि सुनियोजित तरीके से प्रचार व सम्पर्क अभियान सर्वस्पर्शी हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशाषित एवं देवतुल्य कार्यकर्ता है इसलिये हर कसौटी पर खरे उतरतें हैं। उन्होंने आगे कहा कि बूथ अध्यक्ष को लेकर घर-घर जाकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा करें और केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भी सम्पर्क अवश्य करें।

उन्होने कहा कि देश का विकास अगर कोई कर सकता है तो वो भाजपा ही कर सकती है। अगर देश सुरक्षित है तो माननीय मोदी के हाथो में सुरक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि आप लोग घर-घर संपर्क करके अपने प्रत्याशी को जिले की मिनी सदन में पहुंचाने का कार्य करें ताकि विकास ने जो गति देश में और प्रदेश में पकड़ी है वैसे ही गति गांव में और तेजी से पहुंच सके।
(