PCS -2022 मेन्स के परिणाम घोषित

122

उत्तर प्रदेश- PCS -2022 मेन्स के परिणाम घोषित

UP लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस (PCS) 2022 मेंस का परीक्षा परिणाम आज गुरुवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1070 अभ्यार्थी सफल हुए हैं, इस परीक्षा के लिए 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड ने यह परीक्षा परिणाम जारी किया है। बता दें कि इन सफल हुए 1070 अभ्यार्थी के इंटरव्यू की तारीख उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से जल्द ही घोषित की जाएंगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 के बीच यूपी पीसीएस मेंस 2022 की परीक्षा की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यार्थी परीक्षा परिणाम को यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. मुख्य पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
  4. पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से बड़ी खबर है। PCS 2022 मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड ने रिजल्ट जारी किया है।383 वैकेंसी के सापेक्ष 1070 लोग पास घोषित हुए हैं। इससे पहले 5311 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 के बीच मेंस परीक्षा हुई थी। इंटरव्यू की तारीखें आयोग द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी। इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

READ MORE-दुनिया देखेगी विकास की नई कहानी-योगी