भाजपा के झूठे वादों पर जनता को भरोसा नहीं-अखिलेश यादव

52
भाजपा के झूठे वादों पर जनता को भरोसा नहीं-अखिलेश यादव
भाजपा के झूठे वादों पर जनता को भरोसा नहीं-अखिलेश यादव

यह पहला लोकसभा चुनाव है जब चुनाव के पहले चरण से ही जनता ने अपने हाथों में चुनाव की कमान सम्हाल ली है। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता अपने आप भाजपा से चुनाव लड़ रही है। जनता के सामने महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, अन्याय, अत्याचार के अलावा भूख, भय, नौकरी, रोजगार के साथ अपना हक और सम्मान के मुद्दे है। इन दिनों जो माहौल है उसमें पीडीए को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। 4 जून 2024 को चुनाव परिणाम आएंगे तो भाजपा का उत्तर प्रदेश से पूरी तरह सफाया हो चुकेगा।आज अखिलेश यादव ने लोकसभा देवरिया से कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के लिए पथरदेवा में और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की गोरखपुर लोकसभा से प्रत्याशी काजल निषाद के पक्ष में रामगढ़ ताल के निकट विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। भाजपा के झूठे वादों पर जनता को भरोसा नहीं-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग 2014 में आए थे 2024 में उनकी विदाई तय है। जो लोग चार सौ पार का नारा दे रहे थे वे चार सौ हार रहे हैं। 140 करोड़ की जनता भाजपा को 140 सीटों पर ही निपटा देगी। भाजपा के प्रति हर तरफ आक्रोश है। लोग भाजपा के झूठे वादों पर भरोसा नहीं कर रहे है। भाजपा के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। उनसे धुआं निकल रहा है। भाजपा ने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। उनकी हर बात झूठी निकली। उनका हर वादा झूठा निकला। 10 साल की सरकार में भाजपा ने किसानों के लिए संकट पैदा किया है। जो आम लोगों को सुविधाएं मिल रही थी। वह भी नहीं मिल रही है। एक तरफ वे लोग है जो संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते है और एक तरफ वो लोग है जो संविधान बदलना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। उन्हें न तो अपने उत्पाद की सही कीमत मिली और नहीं उनकी आय दुगनी हुई। उल्टे सरकार ने बिजली महंगी कर दी। खाद की बोरी से 5-5 किलो करके 10 किलो खाद चोरी कर ली। डीएपी खाद लेने गए तो नैनो दे दी। इससे किसान की पैदावार चौपट हो गई और नैनो वाले उद्योगपति भारत छोड़ गये। नौजवानों को 2 करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा की सरकारों ने 10 परीक्षा भर्ती के पेपर लीक करवा दिये जिससे कि नौकरी न देनी पड़े। नौकरी देते तो आरक्षण भी देना पड़ता। भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर सेना की नौकरी को आधी अधूरी नौकरी कर दी। जिसमें शहीद का दर्जा भी नहीं है। नौजवान सेना की भर्ती के जो सपने देखता था उसके सपनों को भाजपा ने तोड़ा है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना बंद करके पुरानी सेना भर्ती चालू की जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का दुरूपयोग कर भाजपा ने पूंजीपतियों और उद्योगपतियों से चंदा वसूली की। कोरोना काल में जो वैक्सीन लगवाई उस कम्पनी से भारी चंदा वसूल लिया। जिन्होंने चंदा दिया उन्होंने जमकर मुनाफा कमाया। इलेक्टोरल बांड के जरिये कम्पनियों से जमकर चंदा वसूली की गई। कम्पनियों ने भाजपा सरकार को इलेक्टोरल बांड देकर जमकर मुनाफा कमाया जिससे हर चीज महंगी हो गयी। प्रदेश में निवेश के नाम पर बड़े-बड़े आयोजन हुए पर न उद्योग लगे नहीं किसी नौजवान को रोजगार मिला। फौज में पक्की नौकरी की जगह 4 साल की नौकरी कर दी। भाजपा कुछ भी कर सकती है। किसी को कुछ भी पता नहीं। नोटबंदी हुई, जीएसटी लगी क्या किसी को पता था। भाजपा कब क्या कर दे इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

बाबा साहब के संविधान को खतरा है। भाजपा पूंजीपतियों की संरक्षक है। भाजपा ने बड़े उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया। गरीब किसान का कर्ज नहीं माफ किया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी की कानूनी गारन्टी दी जाएगी। किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन के साथ संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जातीय जनगणना करायी जाएगी जिससे कि सबको जनसंख्या के हिसाब से हक और सम्मान दिया जा सके। सभी को समानुपातिक आधार पर हक और सम्मान मिलेगा।समाजवादी सरकार में 18 लाख से ज्यादा लैपटॉप बांटे गये थे जो अभी भी चल रहे हैं। समाजवादी सरकार में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 108, 102 एम्बुलेंस सेवा चलाई थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद दिया है। अपराध नियंत्रण के लिए चलाई गयी डायल 100 पुलिस सेवा को 112 बनाकर भाजपा ने चौपट कर दिया। जितनी भी सरकारी नौकरियां है, उनको संविदा और आउटसोर्स कर दिया गया है जिससे आरक्षण का लाभ किसी को भी नहीं मिल रहा है। बाबा साहब के संविधान में दिये गये अधिकार और सम्मान छीने जा रहे हैं।

दिल्ली और लखनऊ वालो ने हमें आपको बेरोजगार बनाया है। डराने के लिए बुलडोजर लेकर आते हैं। गरीब के घर पर चला देते हैं। नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बर्बाद हो गयी है। पेपर ली कराने वालों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? इस बार भाजपा के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सातवे चरण में यह गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। गोरखपुर में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के नेताओं के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो प्रधानमंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराई है। इनकी असलियत देश के सामने आ गई है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग स्तरहीन बात करते हैं। वह महंगाई बेरोजगारी की बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सभी ने मिलकर बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा है। इंडिया गठबंधन किसानों गरीबों और जनता के हित में फैसला लेगा।

देवरिया की चुनावी जनसभा में ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, बालेश्वर यादव, सुभाष श्रीवास्तव, पिंटू सैथवार, गजाला लारी, ओपी यादव, कनकलता सिंह मुरली मनोहर जायसवाल, इलियास अंसारी आदि ने भी सम्बोधित किया।गोरखपुर की संयुक्त चुनावी जनसभा में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, रामरति निषाद,अमरेश निषाद पूर्व विधायक यशपाल रावत, जियाउल इस्लाम जगदीश यादव, मुन्नीलाल निषाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। गोरखपुर की जनसभा में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर से इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी काजल निषाद और बांसगांव से इंडिया गठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी सदल प्रसाद को रिकॉर्ड वोटो से जीतने की अपील की। भाजपा के झूठे वादों पर जनता को भरोसा नहीं-अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम राशन के साथ पैकेट में आटा और मोबाइल चलाने के लिए डाटा मुफ्त देंगे। 5 किलो प्रति व्यक्ति की जगह पर 10 किलो प्रति व्यक्ति राशन दिया जाएगा। अब मन की बात करने वाली सरकार नहीं संविधान से चलने वाली सरकार चलेगी। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थन में अखिलेश यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा घबराई हुई है और बौखला गई है। जनता ने और तेज मतदान करना शुरू कर दिया है। छठवें चरण में जनता ने अपने सिक्स सेंस का इस्तेमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग भाजपा का पूरा सफाया कर रहे है।