बीमा कर्मियों का प्रदर्शन

182
बीमा कर्मियों का प्रदर्शन
बीमा कर्मियों का प्रदर्शन

लखनऊ। बीमा कर्मियों ने लखनऊ में किया प्रदर्शन। सरकारी बीमा कंपनी के संयुक्त मोर्चा के द्वारा आज दिनांक 16 मार्च 2023 को 1:30 बजे से 2:00 बजे तक यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय अलीगंज लखनऊ पर निम्न मांगो के लिए प्रदर्शन किया गया। बीमा कर्मियों का प्रदर्शन

चारों सरकारी बीमा कंपनी के कार्यालयों को मनमाने तरीके से बंद करने के विरोध में।2.पुरानी पेंशन लागू करने के लिए। फैमिली पेंशन में 30% की बढ़ोतरी हेतु। नए कर्मचारियों की भर्ती। चारों सरकारी बीमा कंपनियों के एक निगम बनाने के संबंध में। धारा 33a के उल्लंघन के खिलाफ।

READ MORE-80 हजार ग्राम पंचायतों में क्रॉप कटिंग एक्सपेरीमेंट


उपरोक्त मांगों को लागू करने के लिए संपूर्ण भारत वर्ष में सरकारी बीमा कर्मचारियों की 18 संगठनों द्वारा लगातार धरना एवं प्रदर्शन करने को कर्मचारी मजबूर हैं क्योंकि डीएफएस के मौखिक आदेशानुसार मुख्य प्रबंध निदेशक द्वारा कर्मचारियों का ट्रांसफर, कार्यालयों को बंद करके उत्पीड़न किया जा रहा है धारा 33a का उल्लंघन करते हुए कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदर्शन में श्री जी एस सिंह, मनीष सिंह अमर शर्मा संजीव शर्मा इत्यादि सैकड़ों कर्मचारी सम्मिलित हुए। जी एस सिंह ने बताया कि 29 मार्च 2023 को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। बीमा कर्मियों का प्रदर्शन