सुख समृद्धि के लिए लगाए पौधे

100

कई बार हम बहुत मेहनत करने के बाद भी अपने काम का उचित मूल्य, वेतन या आर्थिक तरक्की नहीं कर पाते हैं। यदि हम वास्तु और फेंगशुई के बताए कुछ बातों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो हो सकता है कि इससे ​आर्थिक तंगी और जीवन में फैली नकारात्मकता दूर करने में मदद मिल सकती है।घर में लगाएं ऐसे पौधे, जिनसे बढ़ती है सुख और समृद्धि,इंसान अपने सुख के लिए अनेक उपाय करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे वातारण में सभी चीजों का प्रभाव हम पर पड़ता है। घर में पेड़-पौधे लगाने से आस-पास के माहौल में ताजगी और घर में रहने वाले लोग हमेशा स्‍वस्‍थ रहते हैं। इसलिए हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि हमारे आस-पास क्या होना चाहिए और क्या नहीं। हमारे आस-पास ऐसे पौधे होने चाहिए, जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो, इसीलिए घर के बगीचे में लाभकारी पौधे लगाएं क्योंकि कई पेड़ पौधों का घर के आस-पास होना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि कौन सा पेड़ लगाना शुभ माना गया है।

तुलसी का पौधा

तुलसी को माँ लक्ष्मी का दूजा स्वरुप माना जाता है। बहुत ही कम हिन्दू परिवार होंगे जिनके यहाँ तुलसी का पौधा नहीं है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख, शान्ति और समृद्धि का वास होता है। इस पौधे में एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो बैक्टीरिया और अन्य जीवाणुओं को खत्म करने का काम करते हैं। धन प्राप्ति के लिए घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा या ईशान कोण में ही लगाएं। नियमित रूप से तुलसी खाने से शारीरिक रोगों से भी छुटकारा मिलता है।पुराणों के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा बहुत ही लाभकारी है। इसमें लक्ष्मी का वास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां पर श्री विष्णु की कृपा बनी रहती है। तुलसी का पौधा घर के सभी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की ताकत रखता है। हालांकि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं होना चाहिए।

भाजपा मण्डल स्तर पर मनाएगी योग दिवस

नारियल का पेड़

मान्यता के अनुसार, घर में नारियल का पेड़ लगाने के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। नारियल का पेड़ भी बहुत लाभकारी होता है।घर में इस वृक्ष को लगाना मुश्किल है। परन्तु अगर आप किसी ऐसे स्थान पर रहते हैं जहाँ आस-पास थोड़ा स्पेस है तो नारियल का पेड़ लगाएं। नारियल का पेड़ सकारत्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। घर के आंगन में यदि ये पेड़ हो तो अत्यंत शुभ होता है। इस पेड़ के होने से घर में धन और समृद्धि बनी रहती है। आस-पास नारियल का पेड़ होने से राहु या केतु से जुडी समस्याएं भी नहीं होती।

केले का पौधा

केले के पौधा से धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं। गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है। अधिकतर केले के पत्ते का ही इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके समीप अगर तुलसी का पेड़ भी लगा हो, तो वह अत्याधिक शुभकारी होता है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है।

अश्वगंधा का पौधा

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में अश्वगंधा का पेड़ लगाने से भी सुख और समृद्धि आती है। अश्वगंधा का पेड़ बहुत ही लाभकारी जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कई रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। घर में अश्वगंधा लगाने से सकारत्मक ऊर्जा रहती है और नकारात्मकता दूर होती है।अश्वगंधा को घर में लगाने से समस्त वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। यह पौधा जीवन को सुखमय बनाता है। इस पौधे से आयुर्वेदिक औषधि भी तैयार की जाती है।

आंवले का पेड़

आंवले के पौधे की पूजा करने से सभी मन्नतें पूरी होती हैं, इसीलिए घर में आंवले का पेड़ लगाना बहुत ही हितकारी समझा जाता है। इसे उत्तर या पूरब दिशा में लगाना अत्यंत लाभदायक है। इसकी नित्य पूजा-अर्चना से कष्टों का निवारण होता है।

बेल का वृक्ष

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को बेल का वृक्ष बहुत ही पंसद है। वे स्वंय इस वृक्ष में निवास करते हैं। घर में बेल के वृक्ष को लगाने से धन संपदा की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और सारे संकट भी दूर होते हैं।

नीम का पेड़

शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति नीम के सात पेड़ लगाता है, उसे मृत्यु के बाद शिवलोक की प्राप्ति होती है तथा जो व्यक्ति नीम के तीन पेड़ लगाता है, उसे सूर्य लोक के सुख प्राप्त होते हैं। घर में इस पेड़ का लगाना शुभ माना गया है। यह सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है।

अशोक का पौधा

घर में अशोक का पौधा लगाना बहुत शुभकारी माना जाता है। यह शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष माना जाता है। घर के बगीचे में इसके रहने से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

बांस का पौधा

फेंग शुई और वास्तु शास्त्र के मुताबिक बांस का पौधा बहुत भाग्यशाली माना जाता है।इस पौधे को घर में ही खा जाता है।शुभ माने जाने वाले इस पौधे से घर में सौभाग्य और वैभव आता हैघर में बांस का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है। यह आपके समृद्धि और सफलता में वृद्धि करते हैं।

गुड़हल का पौधा

ज्योतिष के अनुसार, गुड़हल का पौधा सूर्य और मंगल से संबंध रखता है। इसके पौधे को घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। हनुमान जी और माँ दुर्गा को नित्य गुडहल अर्पित करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं। मंगल ग्रह की समस्या, संपत्ति की बाधा तथा कानून संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है।

जेड प्लांट

जेड प्लांट को सौभाग्य, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को मुख्यत: घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाना चाहिए। इस पौधे की पत्तियां अंडाकार होती हैं। आप भी यदि अपने जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो ये पौधे इसमें सहायक हो सकते हैं।