
स्वतन्त्रता दिवस 2023 के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया। एसएससी राजकरण नैय्यर ने किया सम्मानित। पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्त्रि पत्र/प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।
पंकज यादव
अयोध्या। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसएसपी, अयोध्या राजकरन नय्यर द्वारा पुलिस लाइन परिसर जनपद अयोध्या में ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। साथ ही अयोध्या एसएसपी राज करन नैय्यर द्वारा फायरमैन कृष्ण मुरारी सिंह को, श्रीमान पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह “सिल्वर” व उपनिरीक्षक अभिसूचना विजय नारायन पाण्डेय को पुलिस पदक, उपनिरीक्षक ना0पु0 अनादि यादव को “गोल्ड”, उपनिरीक्षक ना0पु0 मित्रराज सिंह को “सिल्वर” मेडल सहित कुल 19 लोगो को एवं यू.पी.112 के 10 पुलिसकर्मी को महोदय द्वारा प्रशस्त्रि पत्र/प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया। सभी को संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्त्रि पत्र