तीन साल में 878 अधिकारी-कर्मियों का प्रमोशन

82

महानिदेशक कारागार की सराहनीय पहल,लंबे अंतराल के बाद प्रोन्नति मिलने से बढ़ा अधिकारियों का मनोबल।

राकेश यादव
लखनऊ। कारागार विभाग में सालों से प्रोन्नति की आस लगाए बैठे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रोन्नति देकर चेहरों पर मुस्कान ला दी। यह कारनामा विभाग के मुखिया महानिदेशक पुलिस एवं महानिरीक्षक कारागार ने कर दिखाया। तीन साल के कार्यकाल के दौरान महानिरीक्षक कारागार ने विभाग के करीब साढ़े आठ सौ से अधिक अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को प्रोन्नति प्रदान कर जहां अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी वहीं इस कदम से जेल विभाग के कर्मियोंं का मनोबल बढ़ा दिया है।शासन ने वरिष्ठ आईपीएस एवं प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर रहे आनंद कुमार को प्रदेश कारागार विभाग में एडीजी/आईजी जेल तैनात किया। जून 2019 में आईपीएस आनंद कुमार को कारागार मुखिया के पद पर नियुक्त किया गया। सूत्रों का कहना है कि आईपीएस आनंद कुमार के तैनात होने के समय कारागार विभाग के वरिष्ठï अधीक्षक श्रेणी वन, वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी टू, अधीक्षक, जेलर व डिप्टी जेलर संवर्ग के अधिकारियों को पिछले काफी समय से प्रोन्नति नहीं मिल पाई थी। कारागार विभाग के नए मुखिया ने अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वर्षों से रुकी प्रोन्नति प्रक्रिया को चालू किया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक करीब तीन साल के कार्यकाल में डीजी पुलिस/ आईजी जेल ने विभाग के लगभग सभी संवर्गों में प्रोन्नति प्रकिया को शुृरू कराकर करीब 878 अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को प्रोन्नति दिलाई।


विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर 2019 में चार, नवंबर 2020 में 15, जनवरी 2021 में दो, फरवरी 2021 में दो व मई 2021 में एक डिप्टी जेलर को जेलर पद पर प्रोन्नति कराया। इसी प्रकार जुृलाई 2020 में आठ, फरवरी 2022 में छह जेलर को अधीक्षक पद पर प्रोन्नत कराया। अगस्त 2021 में वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी वन के 54 अधिकारियों को वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी दो के साथ मई 2021 में वरिष्ठï अधीक्षक श्रेणी दो के दो अधिकारियों को उप महानिरीक्षक कारागार (डीआईजी) पद प्रोन्नति कराई। इसके अलावा जनवरी 2020 में 20, सितंबर 2020 में 21, दिसंबर 2021 में 2 व 5 और जून 2022 में 45 वार्डर को हेड वार्डर पद पर और 2021 में 69 हेड वार्डर को डिप्टी जेलर पद पर प्रोन्नति दिलाई। इसके अलावा जनवरी 2021 व फरवरी 2021 में 17 प्रधान सहायक को प्रशासनिक अधिकारी एवं जनवरी 2020 फरवरी 2021 व जून 2022 में आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठï प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नत कराया। यही नहीं विभाग के सेल्स मैन, चालक, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक को भी प्रोन्नति दी गई। इसके अलावा हाल ही में जून 2022 में 15 डिप्टी जेलर से जेलर पद पर प्रोन्नति किया गया है। डीजी/आईजी जेल के कार्यकाल में अब तक करीब 878 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोन्नति प्रदान की जा चुकी है।