राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से प्रचार-प्रसा

144
  • उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा 05 फरवरी से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा ।
  • चुनाव प्रसारण के लिए ब्राडकास्टिंग एवं टेलीकास्टिंग हेतु 10 मिनट का स्लॉट आवंटित किया गया है ।
  • दूरदर्शन पर 05 फरवरी से 05 मार्च तक प्रसारण अपराह्न 01ः00 बजे से 03ः00 बजे तक किया जायेगा ।
  • आकाशवाणी पर प्रसारण प्रातः 10ः00 से 11ः00 बजे तक तथा सायं 17ः30 बजे से 19ः10 बजे तक किया जायेगा ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) दूरदर्शन केन्द्र (डीडी न्यूज यूपी), लखनऊ, आकाशवाणी (ऑल इण्डिया रेडियो), लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रचार-प्रसार के लिए चुनाव प्रसारण हेतु ब्राडकास्टिंग एवं टेलीकास्टिंग हेतु 10 मिनट का स्लॉट आवंटित किया गया है।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ (डीडी यूपी) पर 05 फरवरी से 05 मार्च तक 16 दिन का प्रसारण होगा, जो अपराह्न 01ः00 बजे से 03ः00 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह आकाशवाणी, लखनऊ पर 14 दिन का प्रसारण होगा, जो प्रातः 10ः00 से 11ः00 बजे तक तथा सायं 17ः30 बजे से 19ः10 बजे तक दो पालियों में किया जायेगा।


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 05 फरवरी, 2022 को आकाशवाणी लखनऊ के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिन प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार के लिए समय आवंटित किया गया है उसमें पूर्वाह्न 10ः00-10ः10 बजे तथा 10ः10-10ः20 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के बृृजेश पाठक को, 10ः20-10ः30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के राकेश त्रिपाठी को, 10ः30-10ः40 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को, 10ः40-10ः50 बजे तक समाजवादी पार्टी के डॉ0 राजपाल कश्यप को, 10ः50-11ः00 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के सतीश चन्द्र मिश्रा को, 17ः30-17ः40 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को, 17ः40-17ः50 बजे तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के श्रवण कुमार अवस्थी को, 17ः50-18ः00 बजे तक समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र चौधरी को, 18ः00-18ः10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ0 समीर सिंह को, 18ः20-18ः30 बजे तक समाजवादी पार्टी के त्रिवेणी प्रसाद पाल को, 18ः30-18ः40 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ समीर सिंह को, 18ः40-18ः50 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ0 पंकज श्रीवास्तव को, 18ः50-19ः00 बजे तक समाजवादी पार्टी के राजनारायण बिन्द तथा 19ः00-19ः10 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के डॉ0 गिरीश को प्रचार-प्रसार के लिए समय दिया गया है।


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ द्वारा 05 फरवरी, 2022 को चुनाव प्रसारण के लिए जिन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार के लिए समय निर्धारित किया गया है, उसमें 13ः00-13ः10 बजे तक समाजवादी पार्टी के नरेश उत्तम पटेल को, 13ः10-13ः20 एवं 13ः20-13ः30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के बृृजेश पाठक को, 13ः30-13ः40 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को, 13ः40ः13ः50 बजे तक राष्ट्रीय लोक दल के अनिल दुबे को, 13ः50-14ः00 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के सतीश चन्द्र मिश्र को, 14ः00-14ः10 बजे तक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि अनुपस्थित हैं, 14ः10-14ः20 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के धर्मवीर सिंह अशोक को, 14ः20-14ः30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ समीर सिंह को, 14ः30-14ः40 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ0 दिनेश शर्मा को, 14ः40-14ः50 बजे तक समाजवादी पार्टी के डॉ0 राजपाल कश्यप को तथा 14ः50-15ः00 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के डॉ0 गिरीश को प्रचार-प्रसार के लिए समय आवंटित किया गया है।उन्होंने बताया कि इस प्रसारण समय में एआईटीसी (ऑल इण्डिया तृृणमूल कांग्रेस) को 90 मिनट, बीएसपी को 307, बीजेपी को 478, सीपीआई को 92, सीपीआई (एम0) को 90, कांग्रेस को 151, एनसीपी को 90, एनपीपी को 90, आरएलडी को 107 तथा सपा को 303 मिनट का समय आवंटित किया गया है।