मान्यता प्राप्त नई कार्यकारिणी इस प्रकार हैं

100

उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति 2021 के चुनाव में हेमन्त तिवारी को अध्यक्ष और शिवशरण सिंह को सचिव चुना गया है।आलोक कुमार त्रिपाठी ने कोषाध्यक्ष पद कब्जा किया है।राज मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति में के चौथी बार अध्यक्ष के रूप में हेमंत तिवारी को पत्रकार संघ में वोटिंग के दौरान चुना गया।

अध्यक्ष हेमन्त तिवारी सचिव शिवशरण सिंह

त्रिकोणीय लड़ाई में हेमंत तिवारी को सर्वाधिक मत मिले। हेमंत तिवारी तीन बार से लगातार अध्यक्ष पद पर बरकरार हैं। पत्रकारों के विश्वास और उनके साथ हर समय रहने का जो संकल्प था उसे हेमंत तिवारी ने बखूबी निभाया ।यही वजह है कि एक बार पुनः राज मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों ने उन्हें मनोनीत किया है। यह उनकी लगातार चौथी बार जीत है इसी के साथ ही शिव शरण सिंह पुनः दूसरी बार सचिव के लिए पत्रकारों ने उन्हें चुना है। शिव शरण सिंह का मिलनसार व्यक्तित्व ही उनके लिए महत्वपूर्ण था और उनकी दावेदारी को मजबूत करता रहा है।

पत्रकार साथियों के बीच हमेशा कदमताल करते हुए आकाश शेखर शर्मा ने अपना जीत दर्ज कर अपना इतिहास दोहराया है। संयुक्त सचिव के रूप में विजय कुमार त्रिपाठी और सुरेश यादव ने प्रथम बार अपनी दावेदारी की और प्रथम बार में ही उन्होंने अपनी जीत कायम की। संगठन के सभी साथियों का सहयोग उनके साथ रहा है।उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, जफर इरशाद और आकाश शर्मा बने हैं जबकि संयुक्त सचिव-अभिषेक रंजन, विजय कुमार त्रिपाठी तथा सुरेश यादव निर्वाचित हुए हैं। दिलीप सिन्हा कार्यकारिणी में सर्वाधिक मत लेकर पहले स्थान पर रहे।

शुरुआती दौर में सचिव पद में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा था। शिव शरण सिंह को कट्टर टक्कर युवा पत्रकार भारत सिंह दे रहे थे। अंतिम मतगणना के दौरान शिव शरण सिंह 38 मत से जीत दर्ज की। भारत सिंह शिव शरण सिंह को कट्टर टक्कर देते हुए 159 मत प्राप्त कर सके। शिव शरण सिंह को 197 मत प्राप्त हुए तीसरे नंबर पर अजय श्रीवास्तव चौथे नंबर को कुसुम ताल्हा और अंतिम पायदान पर सबी हैदर ने कांटे की लड़ाई लड़ी।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार हैं:-

  1. दिलीप सिन्हा
  2. सुश्री रितेश सिंह
    3.राघवेन्द्र त्रिपाठी
    4.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव
    5.मोहम्मद जुबैर अहमद
    6.सुश्री रेनू निगम
    7.अंशुमान शुक्ल
  3. पवन मिश्रा
    9.अफरोज रिजवी
    10.अमरीष शुक्ला
  4. अतीकुर रहमान
    12.पवन कुमार सिंह
    13.रूपेन्द्र उपाध्याय
    14.धीरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव …………………………………….