रेड टोपी वालों के घर रेड अलर्ट

290

सपा नेताओं के घरों पर छापे नही यह तो भाजपा की बौखलाहट है।समाजवादी नेता अखिलेश यादव का विजय यात्रा रायबरेली में जोर शोर के साथ निकली रैली में मौजूद सपा नेता अनिल यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होने सपा नेताओं के घरों पर पड़ रहे छापे को लेकर भापजा सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि सपा नेताओं के घरों पर छापे मारी ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा सरकार की बौखलाहट के रुप में निकलकर सामने आ रहे हैं अब भाजपा सरकार को कुछ समझ में नही आ रहा है। सपा नेता ने हमला जारी रखते हुये कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश महंगाई की मार को झेल नहीं पा रहा है।

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के 4 बड़े नेताओं के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है। मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, लखनऊ में जैनेंद्र यादव और मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापे की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच खबर आई है कि लखनऊ में अखिलेश के एक और करीबी अरबपति कारोबारी राहुल भसीन के घर भी 12.30 बजे IT टीम पहुंची है।भसीन का कपड़ों का बड़ा कारोबार है। उनके घर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। भसीन अखिलेश के ‘नौ रत्नों’ में से एक माने जाते हैं। वे 3 कंपनियों के मालिक हैं। इनकम टैक्स की टीम जैनेंद्र यादव उर्फ नीटू के घर से बाहर निकल गई है। यहां से टीम ने हार्ड डिस्क, बैंक डिटेल्स, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं।

लखनऊ में जैनेंद्र यादव के गोमती नगर आवास पर इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। अखिलेश से करीबी होने की वजह से वे उनके OSD बने थे। इसके बाद जैनेंद्र यादव ने रियल स्टेट में कदम रखा। आगरा लखनऊ और कई अन्य शहरों में जैनेंद्र की कई जमीने हैं। इसके अलावा इनकी मिनरल वाटर की फैक्ट्री भी है।मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापेमारी हुई है। वे RCL ग्रुप के चेयरमैन हैं। वे लंबे समय से मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

आज विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों को मंहगी शिक्षा उपलब्ध कराने में असमर्थ होते जा रहे हैं मौजूदा समय में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार कितना गंभीर है यह तो सिर्फ अखबार, समाचार देखते ही पता चल जाता है। क्योंकि प्रतिदिन दो-चार महिलाओं की हत्या और बलात्कार की खबर रहती है प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के रवैया को भली प्रकार से समझ लिया है और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से समाजवादी पार्टी को जीताते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। मौके पर मौजूद रहने वालों में सुनील सिंह शिवा, राजेंद्र मिश्रा उर्फ नीलू, सुधीर भारती, अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, सिकंदर सुल्तानपुरी,राजेन्द्र सिंह राजा अविनाश जोशी मनीष जोशी अरविंद सिंह छोटू अजय बाल्मीकि नरेंद्र सिंह यादवसहित कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।