अमृत सरोवर निर्माण जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी फैसला-मुख्य सचिव

95
????????????????????????????????????

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

राजू यादव

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अमृत योग महोत्सव आयोजन को बनाएं जन उत्सव।75 अमृत सरोवर का निर्माण जल संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का क्रांतिकारी फैसला।युवाओं को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने के लिए बाल व यूथ वन का निर्माण किया जाए।बरसाती बीमारियों से बचाव की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाए।सभी अधिकारियों का दफ्तर आने का समय निश्चित हो।ऊर्जा ही की तरह ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में भी ओटीएस स्कीम हुई है लांच इसका व्यापक प्रचार हो।

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्य सचिव के समक्ष विभिन्न विभागों ने उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पीपीटी प्रस्तुत की। बैठक में सीडीओ बदायूं ने प्राकृतिक पेंट, सीडीओ झाँसी ने स्ट्राबेरी प्रोजेक्ट, डीएम एटा ने आधुनिक राशन वितरण प्रणाली, डीएम मुरादाबाद ने प्रोजेक्ट स्नेह, आगरा कमिश्नर ने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, वन विभाग ने वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022, रेस प्लास्टिक मुक्त यूपी, आयुष विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन, स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग अभियान, मनरेगा ने सरोवर निर्माण से जुड़ी पीपीटी प्रस्तुत की। 

         सीडीओ बदायूं द्वारा प्रारम्भ की गई गोबर निर्मित प्राकृतिक पेंट उत्पादन की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का हर जनपद इस पहल को अपने यहाँ लागू करे, गौ माता के संरक्षण और गोबर से अर्थाेपार्जन से जुड़ा यह कार्य बड़ा ही पुनीत है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। 

         सीडीओ झाँसी द्वारा स्ट्राबेरी प्रोजेक्ट कि प्रस्तुति पर मुख्य सचिव ने कहा कि स्ट्राबेरी उत्पादन को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाए। कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर उत्पादन कि गुणवत्ता बढ़ाने पर ज़ोर हो। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्ट्राबेरी के फायदे बताए जाएँ ताकि उपभोक्ताओं का एक बड़ा बाजार तैयार हो। 

         डीएम एटा की आधुनिक राशन वितरण की प्रस्तुति पर मुख्य सचिव ने कहा कि इसी प्रकार तकनीकी के सही इस्तेमाल से बड़े पैमाने पर सुचारु और पारदर्शी तरीके से राशन वितरण किया जा सकता है। आने वाले समय में यूपी सरकार हर गाँव में दुकान बनाने का रही है जहां पर किराए पर राशन की दुकान आवंटित हो सकेगी। उन्होंने वन विभाग की प्रस्तुति वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 पर निर्देश देते हुए कहा कि महिला वन के साथ ही बड़े पैमाने पर युवाओं को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने के लिए बाल व यूथ वन का निर्माण किया जाए। 

          स्वास्थ्य विभाग के संचारी रोग अभियान पर बोलते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया, पोर्टल, प्रीफ्लेट आदि के माध्यम से बरसाती बीमारियों से बचाव की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाए। इस काम में कतई ढिलाई न बरती जाए। इसके लिए पहले से ही मेडिकल टीम को सजग कर दिया जाए। 

          अमृत सरोवर की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव पर हर जनपद में 75 अमृत सरोवर का निर्माण जल संरक्षण की दिशा में आदरणीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी का क्रांतिकारी फैसला है जो दुनिया के लिए प्रेरणा बनेगा। इसलिए इस अभियान को जनहित से जुड़ा जन जन का अभियान मानकर तेजी से पूरा करना है। 

          मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऊर्जा ही की तरह ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में भी ओटीएस स्कीम लांच की गई है जिसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए। सभी अधिकारियों का दफ्तर आने का समय निश्चित होना चाहिए। दफ्तर में रहना और जनता से मिलना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए हमारे पास छह दिन शेष हैं हमें आज ही से इसे जन जन का उत्सव बनाने की ओर बढ़ना है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अमृत योग महोत्सव आयोजन के तहत आयुष विभाग के निर्धारित लक्ष्य साढ़े तीन करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ना है।

[/Responsivevoice]