लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान चलायें

88

लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाए, इसके लिए 17.50 लाख वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई, यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी गोवंश का टीकाकरण समय से हो जाए।लंपी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता।सभी निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में शत-प्रतिशत गोवंश का टीकाकरण कराया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाए। इसके लिए 17.50 लाख वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी गोवंश का टीकाकरण समय से हो जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेष सतर्कता की आवश्कता है। सभी निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में शत-प्रतिशत गोवंश का टीकाकरण कराया जाए। लंपी वायरस मक्खी और मच्छर से फैलने वाला वायरस है, ऐसे में ग्राम्य विकास, नगर विकास, दुग्ध विकास और पशुपालन विभाग के परस्पर समन्वय से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। संक्रमित पशु की मृत्यु की दशा में अंतिम क्रिया पूरे मेडिकल प्रोटोकॉल का साथ कराई जाए।

विगत कुछ समय से गोवंश एवं महिषवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है। इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक पशुधन हानि हुई है। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। पशुपालकों को संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। संक्रमण के लक्षण दिखने पर प्रभावित गोवंश तो तत्काल आइसोलेट किया जाए। संक्रमित गोवंश अन्य पशुओं के संपर्क में न आने पाए। इसके लिए विशेष सतर्कता की आवश्कता है।