12 अक्टूबर से ‘समाजवादी विजय यात्रा‘

117

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी विजय यात्रा में 12 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रथ द्वारा 11 बजे गंगापुल जिला कानपुर से प्रस्थान करेंगे। 11ः30 बजे नौबस्ता जिला कानपुर में रथ यात्रा का स्वागत होगा। 02ः00 बजे नेवेली लिग्नाइट बिजली घर घाटमपुर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होगा। रथ यात्रा शाम पांच बजे हमीरपुर पहुंचेगी। 13 अक्टूबर को रथ यात्रा 10ः00 बजे हमीरपुर में प्रस्थान के बाद 11ः00 बजे कुरारा, 02ः00 बजे कालपी जालौन, 04ः00 बजे माती कानपुर देहात पहुंचेगी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि जब-जब अखिलेश यादव क्रांति यात्राओं पर निकले है, प्रदेश की राजनीति में नए परिवर्तन की लहर आई है। कुशासन का अंत उनके शंखनाद से हुआ है। गरीबों, वंचितो,अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों के बीच विश्वास जगाने में यह यात्रा निश्चय ही मील का पत्थर साबित होगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज फिर प्रदेश की त्रस्त-पस्त जनता पुकार रही है। आर.एस.एस. संचालित भाजपा सरकार जबसे प्रदेश में सत्तारूढ़ हुई है जनता की तकलीफें बढ़ती गई हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार से लोगों का जीना दूभर हो गया है। किसान, नौजवान, श्रमिक, व्यापारी समाज के सभी वर्ग पीड़ित है। किसान महीनों से आंदोलित हैं। उनकी खेती छीनकर चंद पूंजीघरानों को देने की साजिशें हो रही हैं। युवा बेरोजगारी से हताश-निराश हैं।


प्रश्न है कि ऐसी अमानवीय सरकार को कब तक जनता सहन करेगी? हमारे मार्गदर्शक डाॅ0 राममनोहर लोहिया ने कहा था-जिंदा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती। तो अब इसी हुंकार के साथ अखिलेश यादव 12 अक्टूबर 2021 से ‘समाजवादी विजय यात्रा‘ पर निकलेंगे।भाजपा राज की दमनकारी, स्वेच्छाचारी और भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ जनजागरण और सत्ता परिवर्तन की अलख जगाने के लिए श्री अखिलेश यादव की यह यात्रा समाज को बांटने और नफरत फैलाने वालों को चुनौती देते हुए उनके सफाये का संकेतक बनेगी। 12 अक्टूबर 2021 की इस यात्रा से लोकतंत्र की गरिमा की पुनः प्रतिष्ठा का संकल्प जन-जन के बीच जाएगा।


31 जुलाई 2001 से पहली क्रांति रथ यात्रा पर श्री अखिलेश यादव निकले थे। 12 सितम्बर 2011 को श्री अखिलेश यादव दूसरी समाजवादी क्रांति रथ यात्रा पर निकले थे। इन यात्राओं से प्रदेश की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए थे। जुल्मी सत्ताएं उखड़ गईं और राजनीति में शुचिता तथा पारदर्शिता को स्थान मिला। श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल (सन् 2012 से 2017) में प्रदेश में विकास का रास्ता प्रशस्त हुआ। लोगों की जिंदगी में बदलाव आया। अब फिर जनता को विजय यात्रा की सफलता के विश्वास के साथ उम्मीद बंधी है कि प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी और उत्पीड़न तथा अत्याचार समाप्ति के साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार बहुमत के साथ सन् 2022 में सत्ता में आएगी।