जो मतदान नहीं उन्हें कोसने का अधिकार नहीं-संजय गुप्ता

217
जो मतदान नहीं उन्हें कोसने का अधिकार नहीं-संजय गुप्ता
जो मतदान नहीं उन्हें कोसने का अधिकार नहीं-संजय गुप्ता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले व्यापारियों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ। 2 मई तक प्रतिदिन विभिन्न बाजारों में “मतदाता जागरूकता अभियान” चलाएगा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल। जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें व्यवस्था को कोसने का कोई अधिकार नहीं। जो मतदान नहीं उन्हें कोसने का अधिकार नहीं-संजय गुप्ता

अजय सिंह

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजधानी से”उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” ने ” मतदाता जागरूकता अभियान” शुरू किया।”उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले व्यापारियों ने नगर निकाय चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। “मतदाता जागरूकता अभियान” की शुरुआत एवं अनिवार्य मतदान का संकल्प एवं शपथ कार्यक्रम हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ।प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है। मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा व्यापारियों को चुनाव में जाति धर्म में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है। हमें स्वयं तथा अपने परिजनों एवं परिचितो को अनिवार्य मतदान हेतु जागरूक करना होगा।जितना मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा उतना ही सही चयन होगा।संजय गुप्ता ने कहा कि चुनाव में व्यापारी अपने परिजनों के साथ वोट का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखें। राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं। अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए।


प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह ने बताया संगठन द्वारा 2 मई तक राजधानी की विभिन्न बाजारों में “मतदाता जागरूकता अभियान” चलाकर व्यापारियों एवं जनता को 4 मई को वोट देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। “मतदाता जागरूकता अभियान” एवं शपथ कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, मोहम्मद सलीम, प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, कोषाध्यक्ष रवि, लवलेन मार्केट के कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद, नरही मार्केट अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, महामंत्री संजय अग्रवाल, हुसैनाबाद के प्रभारी रजा इमाम रिजवी, महिला इकाई की मनोरमा मिश्रा, वर्तिका दुबे, बीना देवी, अंजली मोरिया, रितु सिंह, रेनू सिंह ,पुनीता भटनागर ,दीपमाला, सरिता, शालिनी आदि व्यापारी शामिल थे। जो मतदान नहीं उन्हें कोसने का अधिकार नहीं-संजय गुप्ता