सेव डेमोक्रेसी,सेव इण्डिया- ‘ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया’

82

सेव डेमोक्रेसी, सेव इण्डिया- ‘ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया’ अभियान किया गया लांच। अ0भा0 कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने किया लान्च। इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रहे मौजूद। मिस्ड काॅल नंबर-1800120000044 अधिक से अधिक लोग जुड़ें।

डा0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लान्च किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश में ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होने कहा कि देश के वर्तमान हालात अत्यधिक खराब हैं। भाजपा सरकार में जो भी आदमी आवाज उठायेगा उसको कचल दिया जायेगा जो पीड़ित हो उसी को प्रताड़ित किया जाए। मीडिया को भी दबाव में रखा जा रहा है। आवाज को दबाने का लगातार प्रयास हो रहा है। अब समय आ गया है कि इस व्यवस्था के विरूद्ध आवाज उठाई जाए। समाज के हर वर्ग का शोषण किया जा रहा है।

किसानों का शोषण किया जा रहा है। महिलाओं, बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है। इनकी आवाज कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से उ0प्र0 के घर घर में ले जाने का काम किया जाएगा। मीडिया की भी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। किसानों की आवाज दबाई जा रही है। उन्होने कहा कि किसी के साथ अन्याय होगा तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से हम आवाज उठायेंगे। इसी उद्देश्य से ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया प्लेटफार्म बनाया गया है यह बहुत बड़ा सोशल नेटवर्किंग का प्लेटफार्म है जिससे सभी को जुड़ना चाहिए और सबको मिलकर देश के लोकतंत्र को बचाना होगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिक जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठानी पड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेसवार्ता में कहा कि एक नये तरीके से देश कैसे मजबूत हो, गांव, गरीब और खलिहान की बात कैसे हो सके। विपक्ष जहां सरकार की तानाशाही को झेल रहा है। सामाजिक और राजनीतिक लेाग अगर इन विषयों पर आंदोलन कर रहे हैं सरकार दमन की राजनीति कर रही है पिछले समय में आपने देखा होगा कि कहीं न कहीं मीडिया पर भी अधिपत्य और प्रभाव स्थापित करने में यह सरकार पूरी तरह कायम रही है। पिछले समय चाहे वह कानपुर देहात का प्रकरण हो जब बच्चों, नौनिहालों को भीषण ठंड में ठिठुरन में जबरन कपड़ा उतारकर योगा कराया गया और जब मीडिया के साथी ने अपने फेसबुक वाल से ट्वीट कर दिया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, बजाय उन जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने के लिए जिन्होने यह कृत्य किया था।

मिर्जापुर में अगर नमक-रोटी के सवाल को एक पत्रकार साथी ने प्रचारित किया तो उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। अगर श्रमिकों के सवाल पर कांग्रेस कार्यकर्ता गये, हम लोग गये तो इस सरकार ने मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया। आज गांव का आदमी जो सरकार की व्यवस्था से, गांव का किसान जो सरकार की नीति से, गांव की बेटी जो सुरक्षा के सवाल पर आज उनकी आवाज दबायी जा रही है। कांग्रेस ऐसी आवाज बनाना चाहती है जिसमें सबकी समान भागीदारी हो, नये-नये लोग इसमें ज्यादा से ज्यादा शामिल हों और जिले से लेकर, लोकसभा, विधानसभा, गांव तक संगठन का नेटवर्क कांग्रेस पार्टी बनाने जा रही है। जिससे दबे, कुचले, शोषितों की आवाज कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठायेगी और दमन के खिलाफ, लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज उठायेंगे।प्रेसवार्ता में उ0प्र0 कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभय पाण्डेय भी मौजूद रहे