प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाडा

16
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाडा
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाडा

हिमांशु दुबे

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा प्रारम्भ करके विभिन्न सेवा कार्यो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर हर शहर, गांव, गली, मुहल्ले, मजरे, टोले तक सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाडा


प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों एवं कार्यक्रमों में गरीब कल्याण तथा गरीब, शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्ग की सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है। देश बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है और जन-जन की सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान संस्कार, अनुशासन तथा सेवाकार्य है और यही विशेषता भाजपा को सर्वव्यापी तथा सर्वस्पर्शी रूप प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वैभवशाली आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूर्ण हो रहा है और इस संकल्प को जन-गण-मन का संकल्प बनाने के लिए सतत सम्पर्क व सतत संवाद को माध्यम बनाकर काम करना है।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा पखवाडे़ में पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ सेवा कार्यों के माध्यम से हर घर व हर जन तक पहुंचना है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना तथा उनका पूरा जीवन गरीब कल्याण को समर्पित है। पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश लेकर जनता के बीच सम्पर्क, संवाद तथा सेवा कार्य के माध्यम से पहुंचना है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में आयुष्मान भव, रक्तदान शिविर, स्वास्थ शिविर, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से नर सेवा को नारायण सेवा मानकर कार्य करना है।


प्रदेश महामंत्री संजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाडे़ के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राजधानी लखनऊ में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झांसी में माननीया केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वाराणसी में माननीय केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा गोरखपुर में माननीय केन्द्रीय मंत्री वी.के. सिंह सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी भी जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे।


प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ महानगर एवं जिला, सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव, धर्मपाल सिंह सम्भल,लक्ष्मीनारायण चौधरी अलीगढ़ महानगर, नंदगोपाल गुप्ता नंदी कानपुर उत्तर, दक्षिण तथा ग्रामीण, जयवीर सिंह फिरोजाबाद महानगर, योगेन्द्र उपाध्याय फर्रूखाबाद, राकेश सचान फतेहपुर, बेबी रानी मौर्य झांसी जिला व महानगर, जितिन प्रसाद बांदा, आशीष पटेल सुल्तानपुर, ए.के शर्मा सिद्धार्थनगर तथा अनिल राजभर मऊ में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल कानपुर में तथा दुर्विजय सिंह शाक्य शाहजहांपुर महानगर में सम्मिलित होगें।


श्री राय ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी शामली, कपिल देव अग्रवाल बिजनौर, असीम अरूण गाजियाबाद जिला, अरूण सक्सेना बुलंदशहर, नितिन अग्रवाल हाथरस,दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली, गिरीश चन्द्र यादव रामपुर, संजय गंगवार अमरोहा, बृजेश सिंह गौतमबुद्धनगर, अनूप प्रधान वाल्मीकि मैनपुरी, संदीप सिंह कासगंज, प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात, रजनी तिवारी कन्नौज, याशंकर सिंह बस्ती, अजित पाल औरैया, रामकेश निषाद ललितपुर, सतीश शर्मा बाराबंकी, दानिश अंसारी बहराइच, राकेश राठौर श्रावस्ती, मयंकेश्वर सिंह अमेठी, विजयलक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर में सेवा पखवाडा के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाडा