सपा ने चौधरी चरण सिंह जी की जयंती सादगी के साथ मनाई

89

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के मुख्यालय, लखनऊ सहित आज प्रदेश के सभी जनपदों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 119वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा के साथ उनके राजनीतिक योगदान को भी याद किया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलने की प्रतिबद्धता दुहराई। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के चिंतन पर ही समाजवादी पार्टी की नीतियां बनी है। उन्होंने गांव-गरीब को प्राथमिकता में रखकर राजनीति को नई दिशा दी। कृषक प्रजातंत्र की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कृषक परिवारों को आरक्षण देने की मांग की थी। उनका कहना था कि असली भारत गांवों में रहता है, ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन करके ही उसे सम्पन्न बनाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि चौधरी साहब को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।


सत्तारूढ़ भाजपा ने किसानों का हर तरह से शोषण और अपमान किया है। वह कारपोरेट पोषक पार्टी है। किसानों की एकता और आक्रोश को देखते हुए ही भाजपा को तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़ गए। किसानों का झूठा नाटक कर वह अपने काले कारनामें छुपाना चाहती है। चौधरी साहब के नाम का दुरूपयाग किया और प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का किसान विरोधी आचरण चौधरी साहब के प्रति कृतज्ञता नहीं कृतघ्नता प्रदर्शित करता है। भाजपा के राज में किसानों की मौतें हुई हैं। उससे किए गए वादे नहीं निभाए गए। किसान विरोधी, जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी सरकार कभी चौधरी साहब का सम्मान नहीं कर सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का सम्मान होगा, आंदोलन में शहीद किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। बिजली बिल में राहत होगी। खाद, बीज, कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। बजट में गांव-किसान-खेती के लिए पर्याप्त धनराशि रखी जाएगी।


लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, राजेश यादव, डॉ0 मान सिंह सभी एमएलसी तथा शैलेन्द्र ललई विधायक तथा डॉ0 फिदा हुसैन अंसारी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बनवारी लाल कंछल, जगपाल दास गुर्जर, रामशंकर भार्गव, तिलकराम वर्मा, चन्द्रशेखर सिंह, डॉ0 राजवर्धन, एस.के. राय, मनीष सिंह, संजय विद्यार्थी, कुंवर प्रताप सिंह, एस.के. राणा, जयवीर सिंह पासी, माधुर्य सिंह, रामू गुप्ता, महेन्द्र यादव, अवधेश वर्मा, शुभांगी द्विवेदी, चिंता देवी, श्रीमती इन्दिरा सिंह, डॉ0 लक्ष्मण गौतम, रोहित कुमार, रिंकू यादव, कपिल भार्गव, राजा सिंह, अखिलेश गौतम, पंकज गौतम, बृजेश भार्गव, संतोष कुमार, धर्मेन्द्र गौतम, सरफराज अहमद, लकी सिंह, आदर्श श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह, विवेक शुक्ल, पंकज राजभर बृजेन्द्र यादव, अवधेश यादव, क्रांति सिंह आदि ने भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। मनीष सिंह ने वाषिंगठन यूनिवर्सिटी, सीएटल, यूएसए में राजनीति विज्ञान और अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर पाल. आर. ब्रास की बहुचर्चित पुस्तक इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी को भेंट की।