अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी की तैयारी

78

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा साइकिल यात्रा।

     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्राएं निकाली। इन यात्राओं में आम जनता ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। उनमें गजब का उत्साह था। सड़कों पर आज समाजवादी पार्टी के लहराते झण्ड़ों के साथ साइकिलों का ही रेला दिखाई दे रहा था।प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बरेली में नेता विरोधी दल विधान सभा रामगोविन्द चौधरी ने रायबरेली में, रामजी लाल सुमन ने आगरा में, राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने प्रतापगढ़ में, बदायूं में धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद ने अलीगढ़ में और यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने भी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में भाजपा की सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे पाई। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया। इस सरकार ने हमारे कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। इनको अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी।

अखिलेश यादव ने कहा अभी तक हम 350 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे आज नाराजगी जनता की इतनी है कि हम 400 सीटें जीत सकते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता तो भाजपा से बहुत नाराज है। इस बार तो इन्हेंं उम्मीदवार नही मिलेंगे। इस सरकार ने दलित, मुस्लिम, ब्राह्मणों को बहुत सताया गया है। अब सरकार को इनकी याद आ रही है। उन्होंने कहा कि आज भी सपा के कामों के नाम बदल करके उद्घाटन कर रहे हैं। इन लोगों ने खुद काम नही किया। यह सरकार तो जनता को कंफ्यूज करते करते खुद कंफ्यूज हो गई है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा अब अपराधियों को शामिल कर रही है।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दवाओं की कालाबाजारी में नंबर वन है। यहां पर इलाज ना मिलने से लोगों की मौत हुई। लोगों को न तो अस्पताल में बेड मिले और न ही दवा मिली। प्रदेश में सम्मानित नागरिक बिना इलाज के मरे। योगी आदित्यनाथ सरकार तो प्रदेश के बेरोजगारों पर लाठी चलवाने में नंबर वन है। कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार को आंकड़ों की बाजीगरी में व्यस्त रही।

अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ प्रचार के दम पर योगी आदित्यनाथ सरकार अपने को नम्बर वन बता रही है। हकीकत तो यह है कि यह सरकार कुपोषण, गंगा किनारे लाशों को लकड़ी न देने, ऑक्सीजन न दे पाने, बेरोजगारी, युवाओं को लाठी से, नौकरी मांगने वालों को पीटने, महिला असुरक्षा, शव से कफन उतारने, बिना इलाज के लोगों को मारने तथा 1600 शिक्षकों को मौत के मुहाने में भेजने में नम्बर वन है। यह सरकार तो माननीय न्यायालय के आदेश न मानने में भी नम्बर वन है।


      फिरोजाबाद में अक्षय यादव पूर्व सांसद, रामपुर में पूर्व सांसद तंजीम फातिमा, मैनपुरी में लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, इटावा में डाॅ0 राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा उाॅ0 मान सिंह, वाराणसी महानगर में पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह, चंदौली में संजय चौहान, सोनभद्र में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यास जी गौड़, आजमगढ़ में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, मऊ में पूर्वमंत्री डाॅ0 मनोज पाण्डेय, सिद्धार्थनगर में पूर्वमंत्री राम प्रसाद चौधरी, गोण्डा में संतोष यादव सनी एम.एल.सी. बहराइच में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, श्रावस्ती में याशर शाह विधायक, बलरामपुर में श्री शशांक यादव एम.एल.सी., फैजाबाद में प्रो0 बी. पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक सभा, अम्बेडकर नगर में राम सुन्दर दास निषाद एम.एल.सी., बाराबंकी में दयाराम पाल पूर्व मंत्री, हरदोई में संजय गर्ग प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा, लखीमपुर खीरी में नरेन्द्र वर्मा पूर्व मंत्री, उन्नाव में अन्नू टण्डन पूर्व सांसद, पीलीभीत में भगवत शरण गंगवार पूर्व मंत्री, शाहजहांपुर में सुनील यादव एम.एल.सी., मेरठ में स्वामी ओमवेश पूर्व विधायक, गाजियाबाद में राजकुमार भाटी, बुलंदशहर में मौलाना यासीन उस्मानी राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा एवं नोएडा में किरन पाल कश्यप पूर्व मंत्री सहित समाजवादी पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं ने विभिन्न जिलों में साइकिल यात्रियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

नई हवा है, नई सपा है बुजुर्गों का हाथ, युवा का साथ

जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश में आयोजित समाजवादी साईकिल यात्रा के माध्यम से प्रदेश में बदलाव की हुंकार भरी गयी।उत्तर प्रदेश अब बदलाव के लिए तैयार है । हम सब के नेता अखिलेश यादव की नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण विकास सम्भव है।अब साइकिल आ रही है।अमेठी विधायक राकेश सिंह ने सेठा बाजार से गौरीगंज तक साइकिल यात्रा निकाली, उनका जगह जगह पर क्षेत्रीय जनता ने स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम अपना नेतृत्व अखिलेश यादव के हाथों में सौंपना चाहते हैं और अखिलेश यादव के नारे भी आम पब्लिक ने राकेश सिंह की साइकिल यात्रा में लगाएं।

यूपी का ये जनादेश आ रहे हैं अखिलेश।