सत्ता में वापसी का सदस्यता अभियान

181

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

राजू यादव

 पा सुप्रीमों ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कवि उदय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सदस्य बनाकर समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित लखनऊ जनपद से चुनाव लड़े प्रत्याशियो एवं पूर्व विधायकों को पार्टी सदस्यता दिलाई।अखिलेश यादव के हस्ताक्षर से आज जिन्होंने सदस्यता ग्रहण की उनमें प्रमुख हैं रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान (विधायकगण), सुशीला सरोज, अभिषेक मिश्रा, गोमती यादव, सोनू कन्नौजिया, अनुराग भदौरिया, पूजा शुक्ला, राजू गांधी (सभी प्रत्याशी) सहित पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी पूर्व प्रत्याशी मेयर मीरावर्धन, सांसद प्रत्याशी सी.एल. वर्मा तथा राजबाला रावत एवं जयसिंह जयंत आदि।

अखिलेश ने समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और मुलायम सिंह यादव के गुरू रहे उदय प्रताप सिंह के हाथों से सदस्यता ग्रहण कर रसीद लिया।सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्होंने कहा कि मैं खुद गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान में हिस्सा लूंगा।और मेरे नेता भी जायेंगे। वही योगी आदित्यनाथ की सरकार 2.0 के 100 दिन पुरे होने पर निशाना साधा। योगी सरकार के दोबारा सत्ता में बैठने के 100 दिनों पर अखिलेश ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के चरम पर होने की बात करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ही विभाग स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र में जो भी स्थानांतरण किये गये हैं उनमें स्थानांतरण नीति का पूर्णत पालन करने की बात कही अपर मुख्‍य सचिव (एसीएस) चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य को कारण स्पष्ट करते हुए संपूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।अखिलेश यादव ने कहा की अपने शपथ ग्रहण के लिए समाजवादी स्टेडियम जाना पड़ा। इतने दिनों में केवल नाकामी ही मिली। भ्रष्टाचार चरम पर है। डिप्टी सीएम की कोई अधिकारी नहीं सुनता।

अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। सपा दोबारा खड़ी होगी। मैं खुद गांव-गांव जाऊंगा। लोगों के बीच जाकर लीडरशिप तैयार करूंगा। सपा को किसी के सलाह की जरूरत नहीं है। सदस्यता अभियान के साथ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम शुरू होगा। घर घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।नए-पुराने सभी लोग पार्टी के साथ हैं। देश में जहां-जहां समाजवादी पार्टी की यूनिट है,वहां पर सदस्यता अभियान चलेगा। अखिलेश ने कहा, ‘जातिगत जनगणना का काम भी शुरू होना चाहिए। कई बार आरोप लगते हैं। समाज के अंदर भेदभाव पैदा करते हैं लोग। घोषणापत्र में कहा था कि सरकार बनने के 3 महीने के अंदर जनगणना होनी चाहिए।अभी तो सभी जातियों की संख्या के बारे में सरकारी आंकड़ों के आधार पर ही जानकारी दी जाती है। इसकी कोई ठोस और वैध संख्या की जानकारी भी तो सामने आनी चाहिए। सरकार जानबूझकर ध्यान हटाने के लिए कोई ना कोई मुद्दे लाती रहती है।


    समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान में वे स्वयं भी चिह्नित कर गांव-शहरों में जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए गांव-गांव, घर-घर जाने की अपील की। उन्होंने कहा इस अभियान में बूथस्तर तक हर वर्ग तक जाना है। हर दरवाजे तक पहुंचकर पार्टी की नीति, कार्यक्रम और फैसलों की जानकारी दी जाएगी।श्री यादव ने कहा कि यह सदस्यता अभियान लोकतंत्र को बचाओं का अभियान चलता रहेगा। इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी सक्रिय भूमिका होगी।


मुलायम सिंह यादव के गुरु और सपा के पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘हमने जो सदस्यता अभियान चलाया है, उसकी जरूरत है। सरकार पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। समाजवाद को कैसे बदनाम किया जाए। सीएम योगी ने सदन में कहा कि समाजवादी की जरूरत नहीं रही। संविधान में लिखी हुई चीज पर हमला तो लोकतंत्र पर हमला है। लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। आज लोकतंत्र बहुत खतरे में है, जिसे बचाने के लिए समाजवादी पार्टी को लाना चाहिए। उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। हमें समाजवाद को मजबूत करना होगा। संविधान की उद्देशिका में वर्णित लोकतंत्र, समाजवाद और पंथनिरपेक्षता परस्पर एक दूसरे से सम्बन्धित है।इस सदस्यता अभियान के साथ समाजवादी पार्टी ने सन् 2024 में होने वाले लोकसभा और सन् 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की ओर कदम उठाया है। सदस्यता अभियान के बाद संगठन को मजबूती मिलेगी।

[/Responsivevoice]