राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रथम प्रदेश महिला संयोजक बनी सुलोचना मौर्य

230

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में अध्यक्ष एसपी तिवारी ने सुलोचना मौर्य को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नामित किया गया है। अध्यक्ष एसपी तिवारी ने कहा कि सुलोचना मौर्य जी के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला संयोजक बनाए जाएंगे जो पुरानी मांग सहित अन्य मुद्दों पर समस्त सेवारत महिला कर्मियों का जिले में नेतृत्व करेंगी ।सुलोचना मौर्य के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के प्रदेश भर के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

समस्त महिला शिक्षक पदाधिकारियों ने कहा कि हम सदैव अपनी प्रदेश संयोजक सुलोचना मौर्य जी के साथ हैं और लंबित मांगो के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे , कार्यालय में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश वित्त मंत्री सतीश श्रीवास्तव जी एवं महिला शिक्षक संघ की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिनी त्रिपाठी जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति सिंह आदि उपस्थित रहे। नए दायित्वों के निर्वहन पर प्रदेश संयोजक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद महिला प्रकोष्ठ सुलोचना मौर्य ने कहा कि संगठन द्वारा प्राप्त दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करूंगी।