महर्षि बाल्मीकि का देश ऋणी है-स्वतंत्र देव सिंह

102

हिमांशु दुबे


आदि कवि महर्षि बाल्मीकि ने प्रभु श्री राम के चरित्र को रामायण के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया है। देश महर्षि बाल्मीकि का ऋणी है। कांग्रेस जैसे दलों ने प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकार कर महर्षि बाल्मीकि के अस्तित्व को भी नकारने का काम किया है। यह देश प्रभु श्री राम के आदर्श पर चलता है और महर्षि बाल्मीकि द्वारा वर्णित राम राज्य की स्थापना को ही आदर्श राज व्यवस्था मानता है। भारतीय जनता पार्टी भय, भूख, शोषण, पक्षपात, अत्याचार से रहित सबके कल्याण और राष्ट्र के वैभव तथा विकास से महर्षि बाल्मीकि की राम राज्य की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश सरकार में अपराधी और अत्याचारी भयाक्रान्त है और प्रदेश के नागरिक निर्भय है।

भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने सम्बोधित किया। भगवान महर्षि बाल्मीकि को नमन करके पंचायत भवन अलीगंज लखनऊ में प्रारम्भ हुए सम्मेलन को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि,अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य राम सिंह बाल्मीकि तथा साध्वी गीता प्रधान, विधायक श्री प्रमोद ओठवाल, अनूप प्रधान बाल्मीकि,पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू दिलेर, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल बाल्मीकि तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री राहुल बाल्मीकि ने भी सम्बोधित किया।   


जब कुम्भ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता कर्मियों के पैर धोते है तो उसके साथ ही पूरे विश्व को यह संदेश भी देने का काम करते है कि स्वच्छता के कार्य में लगे लोग सिर्फ सम्मान के ही नहीं श्रद्धा के भी पात्र हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना गरीब, वंचित, पिछडों, अनुसूचित वर्ग की खुशहाली के लिए समर्पित की है। भारतीय जनता पार्टी जातिवादी पार्टी नहीं है परन्तु सभी जातियों का भाजपा में सम्मान है। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों तथा अतिवादियों ने उत्तर प्रदेश में डेरा डाल लिया है। वह प्रदेश में क्षेत्रवाद, जातिवाद व साम्प्रदायिकता का जहर घोलने के लिए आ चुके है। यह विघटनकारी शक्तियां देश, देशभक्तों तथा भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों को अपमानित करने का काम कर रही हैं। सत्ता में आने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन तथा हथकड़ंे अपनाए जा रहे है। लेकिन प्रदेश में ऐसी ताकतों को पैर नहीं जमाने देना है।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता पार्टी में बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पंचायत सदस्य से राष्ट्रपति तक किसी भी दायित्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब को पक्का मकान, राशन, दवाई के साथ ही सुरक्षा तथा सम्मान की प्रतिबद्धता के साथ योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार काम कर रही है। मां, बहन, बेटी को सुरक्षा व सम्मान भाजपा सरकार में सुनिश्चित हुआ है। आज किसी की हिम्मत नहीं जो किसी के प्लाट, जमींन, मकान या किसी भी बहन-बेटी को आंख उठा कर देख ले। 


उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनाव आते ही विपक्षी दलों के लोग मौसमी राम भक्त बन गए हैं। आज वे घंटा बजाने व हनुमान चालीसा के पाठ का अभ्यास कर रहे हैं क्योंकि उन्हे राम भक्तों की ताकत का एहसास हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर किया है और आज तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में विघटनकारी ताकतें फिर सक्रिय हो गई हैं। वे समाज को जाति धर्म में बांटना चाहती हैं। देश में कुछ शक्तियां ऐसी हैं जिनकी मानसिकता संकीर्ण है। ये ऐसे लोग है जो प्रधानमंत्री के सामर्थ्य से घबराते हैं। चीन और पाकिस्तान नहीं चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आए। यह विनाशकारी ताकते हैं जो भयाक्रान्त है तथा देश में अपने प्रतिबिम्ब ढूढ रही हैं। डा0 शर्मा ने कहा कि आज के विपक्ष के पास कोई नीति व सिद्धान्त नहीं हैं। वह केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है। भाजपा सरकार ने जाति और धर्म देखे बिना गरीब के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाल्मीकि समाज को हमेशा सम्मान दिया है। पार्टी के सर्वाेच्च पद पर इस समाज को भी स्थान मिला था। यह भी हर्ष का विषय है कि इस समाज से जो भी विधायक, सांसद, महापौर चुनकर आए हैं वे सभी भाजपा के सदस्य हैं। इस समाज को पार्टी ने हर स्तर पर उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। 


बाल्मीकि समाज के लोगों के खून में भारतीयता हिन्दुत्व और राम के विचारों की धारा दौडती है। देश के प्रति समर्पण व देश की रक्षा का भाव उनकी पहचान है। इस समाज के लोग अदभुत व विलक्षण शक्ति वाले भगवान बाल्मीकि के वंशज है जिन्होंने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के बारे में बताया। भगवान राम के मंदिर के निर्माण में भी समाज के लोगों ने बढ चढकर भाग लिया। उनका कहना था कि भाजपा को वोट देने का अर्थ राष्ट्र की एकता के यज्ञ में आहूति देना है। इसका अर्थ बाबा साहेब के समानता के विचार के पक्ष में मत देना भी हैै। भाजपा के पक्ष में मतदान का अर्थ भगवान बाल्मीकि की प्रभु राम के बारे में जो कल्पना थी उस राम राज्य की स्थापना के पक्ष में मतदान है। इसलिए बहकावे में नहीं आना है। इस समाज की शक्ति बढे इसके लिए भाजपा का साथ जरूरी है। वर्तमान सरकार ने पारदर्शी तरह से साढे चार लाख लोगों को नौकरी दी है जिसमें अनुसूचित  समाज को  पहली बार बडी हिस्सेदारी मिली है। सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गैर बराबरी दूर करने के सपने को साकार कर रही है। बाल्मीकि समाज के बच्चों को शिक्षित बनाने के पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहेब के सपने को भाजपा सरकार साकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले एक सरकार आई थी पर उसने बाल्मीकि समाज के लिए कुछ नहीं किया। उस समय में समाज के लोगों को नीचे बैठना पडता था पर आज भाजपा की सरकार में हर व्यक्ति बराबर है। उन्होंने पिछले दो कुम्भ में सफाई की तुलना करते हुए कहा कि सपा सरकार के समय में आयोजित कुम्भ में भाग लेने आए मारीशस के राष्ट्रपति ने वहां पर गंदगी देख कर स्नान तक नहीं किया था। इस बार जब भाजपा की सरकार में वे प्रधानमंत्री के साथ एक बार फिर कुम्भ में भाग लेने आए तो उन्होंने बेहतरीन सफाई व्यवस्था को देखकर न केवल स्नान किया बल्कि आचमन भी किया। मारीशस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि जहां इतने लोग आते हैं वहंा इस प्रकार की सफाई कैसे होती है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने इस समाज की महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि जहां ये हैं वहां सब कुछ संभव है। इसके बाद जो कुछ हुआ वैसा केवल पढा गया था देखा नहीं था, कि सुदामा की दशा देखकर भगवान कृष्ण की आंख में आंसू आ गए और उन्हीं आंसुओं से उन्होंने सुदामा के चरण धो दिए। उसी प्रकार कुम्भ में देश के सर्वाेच्च नेता और प्रधानमंत्री ने समर्पण भाव से बाल्मीकि समाज के लोगों के न केवल पैर धोए बल्कि उन्हें माथे से भी लगाया। इस समाज को इतना सम्मान  पहले किसी ने नहीं दिया था। वर्तमान सरकार भी इस समाज को सम्मान और सुरक्षा दे रही है। आज  जीवनरक्षक उपकरणों के बिना सफाई कर्मचारी से सफाई कराना प्रतिबंधित है। डा शर्मा ने कहा कि बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ भाजपा का चोली दामन का साथ है। आज भी वे  जहां रहते हैं  उसके आस पास सफाई कर्मियों की बस्ती है।