अयोध्या के संतो ने जन्मदिन पर अखिलेश को दिया विजयी भव काआशीर्वाद

158

बड़ी संख्या में अयोध्या हनुमान गढ़ी के स्वामी दिलीप दास, महामण्डलेश्वर राम प्रकाश दास, महंत देवेन्द्र दास, महंत रामदास, महंत कन्हैया दास तथा डाॅ0 देवेशाचार्य जी ने भी अखिलेश यादव के लिए विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत की कामना की और कहा कि वे पुनः उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर बैठेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय भी मौजूद रहे थे। बाबा विश्वनाथ की नगरी के अभिषेक तिवारी ने शतायु होने की कामना की।केरल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डाॅ0 साजी पाथे ने हिन्दू देवी और हाथी की प्रतिमा भेंट की। राजस्थान से आए सर्वश्री गणेश यादव, कमल किशोर, क्षितु यादव, राहुल, नेहा तथा वंदना यादव ने राजस्थानी पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उनके जन्म दिवस पर लोगों ने जो स्नेह प्रदर्शित किया उससे अभिभूत होकर सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अभी हमारे सामने कई चुनौतियां है और बहुत कुछ करना है। हमारे सामने एक बहुत चतुर किस्म का दल है। वह झूठे वादे करता है। नफरत फैलाता है और समाज को बांटता है। आज जनता ने जो आशीर्वाद दिया है उसेस हम सबके हौसले बुलन्द हुए हैं और नई ऊर्जा मिली है।


अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसान संकट में है। तीनों कृषि कानून किसान और खेती विरोधी है। सरकारी नीतियों के कारण नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। इधर कोविड के संक्रमण ने भी बहुत तबाही मचाई है। देश- प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी चौपट हुई है। मंहगाई की मार से जनता त्रस्त है।श्री यादव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं। उनके संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे, उनको जमीन पर उतारा नहीं गया। जनता की आवाज कुचलने के साथ संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है।अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा सरकार पीड़ित शिक्षामित्रों, अन्य विभागों के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का भरोसा दिया।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घजीवन की कामना करते हुए उनको विजयी भव का बौद्धिक समाज द्वारा आशीर्वाद दिया गया। राजपुरोहित एवं वास्तु विशेषज्ञ पण्डित हरिप्रसाद मिश्रा एवं मिर्जापुर के राज्याधिकारी पुरोहित पण्डित राज मिश्रा ने भी उन्हें शतायु एवं विजयी होने का आशीर्वाद दिया। राज मिश्रा ने बताया कि आज मां विंध्यवासिनी के श्रृंगार उपरांत 51 किलो हलवा और पंचमेवा का भोग लगाया गया। नैमिषारण्य के ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी श्री लाल बिहारी ने भी श्री अखिलेश जी को आशीर्वचन देते हुए उनके यशस्वी होने की कामना की।
उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी, राजिन्दर सिंह उपाध्यक्ष अखिल भारतीय सिख प्रतिनिधि बोर्ड तथा सहजप्रीत सिंह ने भी श्री यादव से भेंट कर बधाई दी। गांधी शताब्दी ट्रस्ट, बाराबंकी के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने भी उनके शतायु होने की कामना की। जनाब वासिफ हसन वाइजी (टीलेवाली मस्जिद) ने श्री यादव की चुनावों में जीत की दुआ की।


अखिलेश यादव के जन्म दिन पर प्रदेश के तमाम जनपदों में अनेक स्थानों पर केक काटा गया, मिष्ठान्न वितरण के साथ गरीबों को अन्नदान तथा भोजन वितरण किया गया। कई स्थानों पर सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया। वृक्षारोपण भी हुआ। कुछ ने श्री यादव को जहां कपूर, रुद्राक्ष के वृक्ष भेंट किए वहीं इटावा के ऑल इण्डिया रैंक के टेनिस प्लेयर श्री नगेन्द्र यादव ने लाॅन टेनिस बाल भेंट किया। वाराणसी के सरफराज खां और आशुतोष उपाध्यक्ष एम.एल.ए. ने पत्थर की साइकिल भेंट की। किसानों ने हल भेंट किया तो लखनऊ के अकरम उर्फ बबलू ने घड़ी भेंट करते हुए कहा कि अब वक्त बदलने वाला है। हरदोई के श्री वीरेन्द्र सिंह वीरे यादव तथा श्री अभय प्रताप सिंह ने कुरूक्षेत्र का प्रतीक रथ भेंट किया। लखीमपुर खीरी के धौरहरा लुधौनी गाव से 165 किलोमीटर साइकिल से चलकर आए सर्वश्री शुभम यादव, आदर्श यादव, रितिक यादव, ऋषभ यादव तथा कमल भार्गव ने अखिलेश यादव से भेंट की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।प्रदेश कार्यालय लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल तथा श्री अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी., राम बृक्ष यादव द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।


आज अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिवस पूरे प्रदेश में जनता ने स्वतः स्फूर्तढंग से हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। प्रातः से ही समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुप्रसिद्ध कवि पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह जी की का साइकिल गीत की प्रस्तुति स्क्रीन पर की गई। किशन सिंह धानुक का ब्रास बैण्ड बधाई गीत बजा रहा था। संपेरो ने बीन की धुन बजाई। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने भी प्रस्तुति दी। कोने-कोने से आए गांवों के किसानों से लेकर प्रोफेसर, स्कूली बच्चों, वकील, नौजवान, विधायक, सांसद, पार्टी पदाधिकारी, महिलाएं, व्यापारी आदि सभी ने लोकप्रिय नेता श्री यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्हें बधाई देने वालों में अन्य दलों के नेता एवं विधायक भी शामिल थे। श्री अखिलेश यादव ने कार्यालय में देर तक उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से भेंट की और सभी का आभार व्यक्त किया।


आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के द्वारा श्री हिलाल खान और श्री गुफरान अहमद, मैनेजर बुक्स वन-वे सोर्स की ओर से 10 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हिम सिटी अस्पताल के निदेशक डाॅ0 वसीम खान को भेंट किया गया।


सहारनपुर में एम.एल.सी. आशु मलिक ने 48 जोड़ो की शादी कराई और प्रति जोड़े को 25 हजार रूपये दिए। इनमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय से थे। सहारनपुर में समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष विधायक श्री संजय गर्ग ने रक्तदान शिविर आयोजित किया जबकि कानपुर में महासचिव श्री अभिमन्यु गुप्ता ने हवन किया और दवाएं वितरित की।


अखिलेश यादव से आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय सचिव श्री अनिल दुबे तथा पूर्व विधायक श्री शिवकरन सिंह, अभिनेता हर्षल सिंह एवं रौनक पाण्डेय, अमेठी के पायलट महेन्द्र यादव, धीरेन्द्र यादव, नेशनल हॉकी गोण्ड मेडलिस्ट पूजन निषाद तथा मेडिकोज यूथ आईकान केजीएमयू के स्टेट प्रेसिडेंट डाॅ0 अजीत यादव ने भी भेंट कर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घजीवन की कामना की। डाॅ0 मुन्ना अल्वी के साथ मुम्बई प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रतन मिश्रा, सीपी मिश्रा ने भी भेंट की।


अखिलेश यादव से आज भेंट करने वालों में प्रमुख हैं पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, नेता विरोधी दल विधान सभा रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, पूर्व कुलपति प्रो0 बी. पाण्डेय, पूर्व सांसद अन्नू टण्डन, पूर्व मंत्री आर.के. चैधरी, प्रवक्ता जूही सिंह, विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, सुभाष राय, गौरव रावत, राकेश सिंह तथा एमएलसीगण सर्वश्री उदयवीर सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप, जगजीवन प्रसाद, शशांक यादव, राजेश यादव राजू, रण विजय सिंह, पूर्व राज्य सभा सदस्य बनवारी लाल कंछल, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, बृजेश यादव, सतीश निगम, राम लाल अकेला, राजेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव ललितपुर देवगढ़, आशा लता सिंह, विभा शुक्ला, प्रभा यादव, युगल किशोर बाल्मीकि, पारसनाथ यादव, अच्छे लाल सोनी, रामशंकर यादव, इमरान खान, मनीष रावत, सुजीत यादव, राम केदार राव, चिंता यादव, अनिल सिंह बीरू, धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी, डाॅ0 प्रमोद सूरी, विनीत यादव, अमर जीत यादव ‘पप्पू‘, सर्वेश यादव, विजय शुक्ला, अंकित सिंह बाबू, धीरज श्रीवास्तव, इन्द्रजीत यादव, राहिब रिज़वी एवं सुनील यादव आदि।

देहरादून में समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डा0 सत्य नारायण सचान ने एक संकल्प पुस्तिका जारी किया जिसमें अखिलेश यादव के नेतृत्व में समृद्धशाली एवं समतामूलक समाज की स्थापना कर उत्तराखण्ड के विकास का संकल्प लिया गया।उत्तराखण्ड में जन्मदिवस कार्यक्रम संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आभा बर्थवाल, सुभाष पंवार, डा0 राकेश पाठक, अतुल शर्मा, नासिर मंसूरी, अनुराग कुकरेती, अविरल मिश्रा, जे0पी0 सक्सेना, आलोक राय, कामिल खान, डा0 जे0एस0 मौर्य, नईम अहमद, ज्ञानचन्द्र यादव, डी0एन0यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।