जातिवाद की दीवारें टूटीं, सुरक्षा, सुशासन और विकास बना मुद्दा

131

80 फीसदी सीटों के साथ फिर आ रही भाजपा, 20 प्रतिशत के लिए विपक्ष में बंटवारा।जातिवाद की दीवारें टूटीं, सुरक्षा, सुशासन और विकास बना मुद्दा।शांतिपूर्ण चुनाव आयोजन को सीएम ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा राज्य में है कानून का राज।जनता को जाति, मत, मजहब, भाषा के आधार पर बांटने का विपक्ष का मंसूबा नाकामयाब।महिलाओं, बहन, बेटियों से मिल रहे भारी समर्थन के लिए मुख्यमंत्री ने जताया आभार।विधानसभा चुनाव प्रचार थमा, बोले योगी, 10 मार्च को फिर से डबल इंजन की सरकार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस बार के चुनाव में जातिवाद की दीवारें तोड़ जनता ने सुरक्षा, सुशासन और विकास को मुद्दा बनाया। समाज को जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटने की विपक्ष की कोशिशें नाकामयाब रहीं। दो माह के मैराथन चुनावी अभियान के दौरान मिले अपार जनसमर्थन के बाद यह तय हो गया है कि 10 मार्च को 80 फीसदी सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार फिर से बनने जा रही है। शेष 20 फीसदी सीटों के लिए विपक्ष में बंटवारा होगा। सात चरणों के विधानसभा चुनाव प्रचार को समाप्त कर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

जन आकांक्षाओं की पूर्ति का प्रतीक है अयोध्या,काशी, मथुरा का विकास।भारतीय आस्था के मानबिन्दुओं के सम्मान का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का भी उल्लेख किया। सीएम ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली, बरसाना का रंगोत्सव दुनिया को भारत की संस्कृति से परिचय करा रहा है। विंध्य धाम, नैमिष धाम, शुकतीर्थ के विकास का काम तेजी से चल रहा है। यह आस्था का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। उसमें प्रदेश को दंगामुक्त और भयमुक्त बनाने की बात कही गई थी। आज बुंदेलखंड, पूर्वांचल, विंध्य क्षेत्र, पश्चिमी और मध्य सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में जनता खुद सुरक्षित होने की बात कह रही है। सीएम ने बताया कि महिला, बहन और बेटियों ने पूरे मन से भाजपा को आशीर्वाद दिया है। कई जगह यदि घर के पुरुषों का मत भिन्न रहा तब भी माताओं ने भाजपा को ही चुना है। सीएम ने इसके लिए आभार भी जताया।

कानून-व्यवस्था की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान अराजकता का तांडव होता था, लेकिन इस बार छह चरण पूरी तरह शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुए हैं। यह प्रदेश में कानून के राज का परिचायक है। डबल इंजन की सरकार ने जो कहा सो पूरा किया है। सीएम ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हमें सभी 75 जिलों में जाने का मौका मिला।  इन 75 जिलों की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जो उत्साह नजर आ रहा है, उससे नजर आ रहा है कि भाजपा फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री के लैपटॉप वाले बयान को लेकर कहा कि जब से उनके नेता के लैपटॉप का बयान जनता ने सुना है तब से लोग लोटपोट हो रहे हैं। भाजपा के लोग 12वीं पास होने के बाद इंटर में एडमिशन लेने के बाद लैपटॉप देने की बात कर रहे हैं। क्या ऐसा कहीं होता है।अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर पहले की तरह छात्रों को लैपटॉप देंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। किसानों को सिंचाई मुफ्त रहेगी। माताओं बहनों को इस बार समाजवादी पेंशन 18 हजार प्रति वर्ष देंगे। महिलाओं को नौकरियों में 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस विभाग में अलग से महिला विंग बनाएंगे। किसानों को यूरिया और डीएपी दी जाएगी। आईटी के क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे। डायल 100 जिसे भाजपा ने 112 कर दिया है, गाड़ियों की संख्या बढ़ाएंगे। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगे और एम्बूलेंस की संख्या बढ़ाएंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश और देश के बीच का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न किया है। कोरोना काल में जनता को अनाथ छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के हर अन्याय और अत्याचार का हिसाब ले रही है।