बिना कांग्रेस का होगा नया मोर्चा..?

108
क्या बिना कांग्रेस का होगा नया मोर्चा..?
क्या बिना कांग्रेस का होगा नया मोर्चा..?

    समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जब लखनऊ से कलकत्ता पहुंचे तो उनका पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा सहित बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है। एक अन्य कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन को भी सम्बोधित किया। तैयारी है कि सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें कैसे जीते। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के हालात पर चर्चा होगी। भाजपा लगातार संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पर बहस होनी चाहिए कि महंगाई कैसे रूकेगी, बेरोजगारी कैसे खत्म होगी…? बिना कांग्रेस का होगा नया मोर्चा..?

अखिलेश यादव ने कोलकाता में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि देश में सभी लोग परिवर्तन चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश का जितना नुकसान किया उतना कभी किसी दल ने नुकसान नहीं किया होगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में जो दल हैं हम उन्हीं के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

READ MORE-मुरादाबाद मण्डल में बनेगा विश्वविद्यालय

बिना कांग्रेस का होगा नया मोर्चा..?

देश की अर्थव्यवस्था पीछे जा रही है। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। पूरे देश की जनता अब भाजपा को हटाना चाहती है। भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। गरीब की गरीबी बढ़ती जा रही है जबकि चंद पूंजीपतियों की सम्पत्ति में कई गुना इजाफा हो रहा है। सरकारी कुनीतियों के चलते बैंक घाटे में जा रहे हैं और राश्ट्रीय  सम्पत्तियां बेची जा रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तो कम लोग जेल में है, उत्तर प्रदेश में तो समाजवादी पार्टी के बहुत से विधायक, नेता झूठे मुकदमों में जेल में हैं। भाजपा जिस दल से घबड़ा जाती है, उसके घर पर ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई भेज देती है।


अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर की शिष्टाचार भेंट की है। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी भूमिका तय कर रही है। सबको मिलकर काम करना है। केसीआर,ममता बनर्जी,नीतीश कुमार और एमके स्टालिन सभी गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रयास के सफल होने की पूरी उम्मीद है।

भाजपा जब घबराती पहुँच जाती है ED, CBI के द्वार

कोलकाता पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सुप्रीमों ने कहा कि, “यह तैयारी है 2024 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ज्यादा सीटें कैसे जीते। क्योंकि जिस तरह के हालात हैं, भाजपा लगातार संविधान, लोकतंत्र पर हमला कर रही है और विपक्ष की आवाज ना उठे उसको दबाने का काम कर रही है।” सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बहुत सारे विधायक, नेता झूठे मुकदमों में जेल में बंद हैं। भाजपा जिस दल से घबरा जाती है उसके घर ED, CBI भेज देती है। भाजपा ईडी-सीबीआई से नेताओं को डराती हैं। भाजपा में शामिल होते ही सभी मामले उनके ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बिना कांग्रेस का होगा नया मोर्चा..?